{"_id":"65b8cf6ac1bf25a10a0f102c","slug":"ddu-budget-of-rs-28-crore-for-self-financed-courses-more-than-100-teachers-will-be-appointed-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए 28 करोड़ रुपये का बजट, नियुक्त होंगे 100 से अधिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए 28 करोड़ रुपये का बजट, नियुक्त होंगे 100 से अधिक शिक्षक
Tue, 30 Jan 2024 04:00 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:00 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए 100 से अधिक अतिथि शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। इन्हें एक तय तय सीमा तक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारु रूप से संचालन के लिए डीडीयू प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। सत्र 2024-25 सत्र में इसके लिए कुल 28.18 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। एक सौ से अधिक गेस्ट फैकल्टी को भी वित्त समिति ने सोमवार को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
डीडीयू में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में सोमवार को वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। सत्र 2024-25 में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारु संचालन का एजेंडा उठा। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के संचालन में मोटी रकम खर्च होगी। इसे देखते हुए बजट का प्रावधान किया गया। इन 28 करोड़ रुपये से बुनियादी सुविधाओं से लेकर सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि इंजीनियरिंग में लैब और लाइब्रेरी खुलेगी। कृषि संस्थान को भी विकसित किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि 100 से अधिक अतिथि शिक्षकों पर भी मुहर लग गई है। आगामी वर्षों में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए बज 50 करोड़ रुपये से अधिक किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवेश समिति की बैठक आज
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि डीडीयू में प्रवेश समिति की बैठक 30 जनवरी को अपराह्न 3 बजे से प्रशासनिक भवन में होगी। इसमें बीएससी के बाद एमए, सीट वृद्धि, प्रवेश में वेटेज आदि विषयों पर मुहर लग सकती है।