{"_id":"623033314375d6073e0df688","slug":"ddu-annual-examinations-of-graduation-and-masters-from-march-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक व परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 24 से, यहां देखें समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक व परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 24 से, यहां देखें समय सारिणी
Tue, 15 Mar 2022 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Mar 2022 12:04 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। महाविद्यालयों से आवेदन मंगा लिए गए हैं और इस समय स्क्रीनिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक के संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की समय सारिणी अपनी वेबसाइट ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक बीए एवं बीएससी भाग एक एवं भाग तीन की परीक्षाएं 24 मार्च से 17 अप्रैल तक, बीएससी भाग दो की परीक्षा 24 मार्च व बीए भाग दो की 25 मार्च से शुरू होगी। बीकॉम भाग एक की परीक्षा नौ अप्रैल, भाग दो की सात अप्रैल और भाग तीन की परीक्षा आठ अप्रैल से होगी। बीएससी भाग एक की परीक्षा 29 मार्च, भाग दो और भाग तीन की परीक्षाएं पांच अप्रैल से होंगी। बीएससी कृषि भाग तीन की परीक्षा 11 अप्रैल तथा भाग दो की परीक्षा चार अप्रैल से होगी। परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। पहली पाली में सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा दो अप्रैल से
गोरखपुर विश्वविद्यालय के शेड्यूल के मुताबिक एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा दो अप्रैल से तथा अंतिम वर्ष की परीक्षा चार अप्रैल से शुरू होगी। इसी प्रकार एमकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा दो अप्रैल से तथा अंतिम वर्ष की परीक्षा सात अप्रैल से शुरू होगी। एमएससी कृषि प्रथम वर्ष की परीक्षा दो अप्रैल से तथा अंतिम वर्ष की परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होगी। एमए गृह विज्ञान की परीक्षा दो अप्रैल से तथा अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सात अप्रैल से होगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। महाविद्यालयों से आवेदन मंगा लिए गए हैं और इस समय स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है और राउटर के साथ डीवीआर होना चाहिए। ताकि कक्षाओं की वायस रिकॉर्डिंग भी हो सके। 60 दिन तक रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।