फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU and MMMUT released list of toppers for gold medal in convocation

दीक्षांत समारोह: एमएमएमयूटी के अमित को मिलेंगे कुलाधिपति समेत छह अवार्ड, सीएम योगी हो सकते हैं मुख्य अतिथि

Tue, 07 Dec 2021 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 11:16 AM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं एमएमएमयूटी ने गोल्ड मेडल के लिए टॉपरों की सूची जारी की। गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए के मो. इरशाद अली एवं समरीन मुसर्रफ टॉपर बने। 

विज्ञापन
DDU and MMMUT released list of toppers for gold medal in convocation
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 15 दिसंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में अवार्ड के लिए टॉपरों की सूची जारी कर दी गई है। एमएमएमयूटी में बीटके केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमित यादव को कुलाधिपति सहित सर्वाधिक छह अवार्ड दिए जाएंगे। जबकि गोरखपुर विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल के लिए 44 टॉपरों की सूची जारी की गई है। अनंतिम सूची जारी कर आठ दिसंबर तक विद्यार्थियों से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए में छात्र इरशाद अली एवं छात्राओं में समरीन मुसर्रफ, जबकि बीजे में निखिल तिवारी एवं एमबीबीएस में आयुष सिंह को गोल्ड मेडल के लिए चुना गया है। इसी प्रकार सभी कक्षाओं में कुलपति अवार्ड के नाम भी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


आठ दिसंबर तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हर हाल में आठ दिसंबर तक अपनी आपत्ति दे दें। इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।  एमएमएमयूटी के मीडिया प्रभारी डॉ. अभिजीत मिश्रा ने बताया कि बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमएससी के टॉपरों के नामों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम हो सकते हैं दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

एमएमएमयूटी के छठवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने मौखिक सहमति दी है। विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षामंत्री जितिन प्रसाद होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। विश्वविद्यालय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।


विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह पहले 14 दिसंबर को प्रस्तावित था। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आने की सहमति दी थी, लेकिन, अब दीक्षांत समारोह 15 दिसंबर को होगा। इसी दिन कैबिनेट की बैठक भी है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षामंत्री के आने में संशय है। उधर, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह में आने की मौखिक सहमति दी है, जबकि प्राविधिक शिक्षामंत्री जितिन प्रसाद की ओर से भी सहमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed