फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Affiliation department sealed, 23 employees of various departments changed their posts

डीडीयू : संबद्धता विभाग सील, विभिन्न विभागों के 23 कर्मचारियों का बदला पटल

Sat, 20 Sep 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
DDU: Affiliation department sealed, 23 employees of various departments changed their posts
- घूस लेते गिरफ्तार बृजनाथ सिंह को किया गया निलंबित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। घूस लेते हुए गिरफ्तार दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संबद्धता विभाग के कर्मचारी बृजनाथ सिंह को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा शुक्रवार दोपहर में प्रशासनिक भवन स्थित संबद्धता विभाग को भी सील कर दिया गया। देर रात विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 23 कर्मचारियों का पटल भी बदल दिया गया। शनिवार से ही उन्हें बदले हुए विभागों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने विश्वविद्यालय के संबद्धता विभाग के कार्यालय अधीक्षक बीएन सिंह को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि बृजनाथ सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे निलंबित किए जाने का अनुमोदन कर दिया था। बृहस्पतिवार देर रात निलंबन आदेश भी जारी कर दिया गया। आरोपी के संबद्धता विभाग से जुड़ा होने के कारण शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे विभाग को सील करने का निर्णय लिया गया। कुलसचिव की मौजूदगी में संबद्धता विभाग को सील किया गया। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, एहतियातन संबद्धता विभाग को सील किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार की शाम को कुलपति ने कर्मचारियों के पटल परिवर्तन के आदेश का भी अनुमोदन कर दिया था। रात लगभग पौने नौ बजे पटल परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया गया। एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में आए बृजनाथ सिंह संबद्धता विभाग में कार्यालय अधीक्षक थे। नए आदेश के मुताबिक, अब तक कुलपति कार्यालय में रहे देवी सिंह को संबद्धता विभाग में कार्यालय अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पुराने मामलों की भी होगी समीक्षा
डीडीयू विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्व में भी कई कर्मचारियों की शिकायतें मिलती रही हैं। ताजा मामले से सबक लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पहले मिली शिकायतों की भी समीक्षा कराने जा रहा है। चर्चा है कि जल्द ही कुछ पुराने मामलों की फिर से जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed