{"_id":"618118b1f0fb937ada0928ca","slug":"dcm-driver-dies-due-to-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, कानपुर से लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, कानपुर से लौट रहा था घर
Tue, 02 Nov 2021 04:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 04:23 PM IST
सार
हल्लौर निवासी डीसीएम चालक ऋषि देव विश्वकर्मा गांव से कबाड़ लादकर कर कानपुर पहुंचा कर वापस आते समय उतरौला और गोंडा के बीच में हादसा हुआ। डीसीएम सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, इसमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से डीसीएम पर कबाड़ कानपुर पहुंचाकर वापस आते समय गोंडा में ट्रक के डीसीएम में टक्कर मार देने से चालक की मौत हो गई। जबकि डीसीएम में सवार तीन लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी बुद्धू (38) पुत्र जगदीश गांव के ही कबाड़ कारोबारी हबीब के यहां वाहन चलाने का काम करता था। दो दिन पूर्व वह डीसीएम पर गांव-गांव से खरीदे गए कबाड़ को लादकर कर कानपुर थोक व्यापारी के यहां पहुंचाया। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वापस आते समय उनके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे।
विज्ञापन
अभी वह लोग गोंडा के करीब पहुंचे थे कि डीसीएम को ट्राला ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ऋषि कुमार देव उर्फ बुद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डीसीएम में सवार चार लोगों में से तीन लोगों ने तो कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर चालक बुद्धू के घर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई हर कोई इस हादसे से दुखी है। उसके घर पर परिजनों कर रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन