फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dayashankar accused of uproar in Gorakhpur jail come here again on orders of court

गोरखपुर: जेल में बवाल कराने वाला फिर लौटा, प्रशासन अलर्ट

Sat, 07 Aug 2021 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Aug 2021 12:38 PM IST
सार

2019 में जेल में हुए बवाल का मुख्य आरोपित है कोईल यादव उर्फ दयाशंकर। बवाल के बाद बुलंदशहर जेल भेज दिया गया था, अब गोरखपुर कारागार में रहेगा।

विज्ञापन
Dayashankar accused of uproar in Gorakhpur jail come here again on orders of court
गोरखपुर जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब दो साल पहले गोरखपुर जेल में हुए बवाल का मुख्य आरोपी कोईल यादव उर्फ दयाशंकर फिर यहां आ गया है। अदालत के आदेश पर उसे बुलंदशहर जेल से यहां लाया गया है। उसके पुराने इतिहास को देखते हुए जेल प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में गोरखपुर की जेल में बड़ा बवाल हुआ था। कैदियों ने डिप्टी जेलर व पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया था। जेल परिसर में खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई थी। इस मामले में तब 271 बंदियों के खिलाफ जेल प्रशासन ने शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। जेल प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से हालात को संभाला था।
विज्ञापन


मामले की जांच में यह बात सामने आई कि कोईल यादव उर्फ दयाशंकर के उकसाने पर ही बंदियों ने एकजुट होकर डिप्टी जेलर एवं बंदी रक्षकों पर हमला किया था। इसके बाद प्रशासन ने कोइल यादव को बुलंदशहर जेल स्थानांतरित कर दिया था। वहीं से पेशी पर गोरखपुर न्यायालय आता-जाता था। कोईल पर विभिन्न आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर न्यायालय ने उसे पुन: जिला जेल गोरखपुर में रखने के लिए निर्देशित किया है। कोईल के वापस आने के बाद जेल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आशंका है कि कोईल के आने से गुटबाजी फिर बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed