{"_id":"63de06a3f2ace37bf14a6d75","slug":"day-started-with-dense-fog-in-gorakhpur-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में घने कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत, पारा भी गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में घने कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत, पारा भी गिरा
Sat, 04 Feb 2023 12:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:47 PM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। लेकिन धूप निकलने से लोगों को राहत रहेगी। अधिकतम तापमान के 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से ठिठुरन भी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के वक्त ऐसे ही कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
ठंड का मौसम जाते-जाते अपना रंग दिखाता जा रहा है। वहीं शुक्रवार को भी सुबह शहर के ऊपर घने कोहरे की चादर छाई रही। विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से सड़क पर लाइट जला कर गाड़ियां चलानी पड़ी। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री होने की वजह से काफी ठंड का भी एहसास हुआ।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। लेकिन धूप निकलने से लोगों को राहत रहेगी। अधिकतम तापमान के 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन