फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Date of closure of shops fixed, will be implemented from new year

Gorakhpur News: दुकानों की बंदी के दिन तय, नए साल से होगा लागू

Sun, 24 Dec 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Date of closure of shops fixed, will be implemented from new year
- गोलघर व मोहद्दीपुर रविवार तो मंगलवार को बंद रहेगी साहबगंज मंडी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नए साल से जिले के विभिन्न बाजारों के साप्ताहिक बंदी के दिन तय कर दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में रविवार, मंगलवार व शनिवार को जबकि टाउन एरिया में सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार को बंदी रहेगी।

मिल स्टोर, हार्डवेयर, इंजीनियरिंग की दुकानें, बीमा कंपनी, ट्रांसपोर्टनगर, सिनेमा रोड, विजय चौक, पार्क रोड, मोहद्दीपुर चौक से जीआरडी गेट तक, चार फाटक रोड, रामगढ़ताल पुल, जीआरडी गेट, कसया रोड तक, विश्वविद्यालय, छात्र संघ भवन, कचहरी बस स्टेशन होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौक से गोलघर, लालबहादुर शास्त्री मार्ग, काली मन्दिर, धर्मशाला रोड और चौक तक, धर्मशाला चौक से रेलवे माल गोदाम, धर्मकांटा होते हुए स्टेशन रोड, काली मंदिर, पुर्दिलपुर, गोलघर कचहरी चौक से टाउन हाल, महिला अस्पताल, नर्सेज हाॅस्टल, बैंक रोड, विजय चौक तक, गोलघर कचहरी चौक, जिला परिषद रोड, सिविल लाइन रोड व गोलघर में स्थित सभी ब्यूटी पार्लर रविवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, अलीनगर की थोक कपड़े की दुकानें, चौरहिया गोला (मस्जिद), खूनीपुर चौक से कौवादह होते हुए गीता प्रेस अतिथि भवन, शेखपुर चौक से लाल डिग्गी चौक, निजामपुर चौक से घासी कटरा चौक, नसीराबाद, चौरहियां गोला विजय चौक से सुमेर सागर होते हुए जटाशंकर तिराहा होते हुए धर्मशाला चौराहा तक। छात्र संघ चौराहा से कसया रोड होते हुए रीड साहब धर्मशाला चौराहा तथा तारघर चौराहा तक। कूड़ाघाट तिराहा से देवरिया रोड में नगर पालिका सीमा तक, नंदानगर, नीनाथापा रोड और एफसीआइ क्रासिंग से न्यू प्रोजक्ट रोड की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। नगर निगम क्षेत्र में स्थित बाल काटने की सभी दुकानें, गोलघर छोड़कर सभी ब्यूटी पार्लर शनिवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दिन बंद रहेंगे टाउन एरिया की दुकानें

बड़हलगंज, भटहट में सोमवार, गोला बाजार, सोनबरसा और खजनी बाजार शनिवार, पीपीगंज, सहजनवां बृहस्पतिवार, मुंडेरा बाजार में थोक गल्ला का दुकानें रविवार, अन्य दुकानें बृहस्पतिवार, पिपराइच, बांसगांव रविवार, कौड़ीराम और कैंपियरगंज की दुकानें बुधवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed