{"_id":"62735942e7366f06a71a79e0","slug":"cyber-cell-got-back-1-20-lakh-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: साइबर सेल ने वापस कराए 1.20 लाख, लॉटरी के नाम पर जालसाजों ने की थी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: साइबर सेल ने वापस कराए 1.20 लाख, लॉटरी के नाम पर जालसाजों ने की थी ठगी
Thu, 05 May 2022 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 May 2022 10:27 AM IST
सार
साइबर सेल के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना रेंज के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से निकाली गई संपूर्ण धनराशि पीड़ित को वापस कराई। पैसा वापस आने पर पीड़ित ने साइबर सेल का आभार जताया।
विज्ञापन
राकेश राव को रुपये वापस दिलाते उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को एक लाख 20 हजार रुपये बुधवार का वापस दिलाया। कुशीनगर क्षेत्र के रहने वाले राकेश राव से अप्रैल के पहले सप्ताह में अनजान व्यक्ति ने मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर लॉटरी में रुपये जीतने का प्रलोभन दिया।
विज्ञापन
साथ ही टोकन मनी भेजने के नाम पर मोबाइल पर भेजे ओटीपी का नंबर पूछा। जैसे ही राकेश ने ओटीपी नंबर बताया उनके खाते से जालसाजों से रुपये निकाल लिए। राकेश ने 11 अप्रैल को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
साइबर सेल के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना रेंज के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से निकाली गई संपूर्ण धनराशि पीड़ित को वापस कराई। पैसा वापस आने पर पीड़ित ने साइबर सेल का आभार जताया।
विज्ञापन