{"_id":"699381832a53e626a70df557","slug":"culture-report-eye-infection-was-spread-by-dirt-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1232364-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्चर रिपोर्ट : गंदगी से फैला था आंखों में संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्चर रिपोर्ट : गंदगी से फैला था आंखों में संक्रमण
Tue, 17 Feb 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में 30 मरीजों का हुआ था मोतियाबिंद का ऑपरेशन
17 मरीजों की आंखों में हो गया था संक्रमण, रिपोर्ट में बताई गई बैक्टीरिया वजह
गोरखपुर। सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि मरीजों की आंख में संक्रमण की वजह गंदगी थी। इसकी पुष्टि बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में अस्पताल से लिए गए सैंपल की कल्चर रिपोर्ट में हुई है। इसमें बैक्टीरिया, फंगस एवं वायरस की जांच में बैक्टीरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हालांकि, इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट आना बाकी है जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में एक फरवरी को 30 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था, जिनमें से 17 मरीजों की आंखों में संक्रमण फैल गया। जानकारी के अनुसार, दो दिन तक आंखों का आपरेशन किया गया था। पहले दिन हुए ऑपरेशन से किसी मरीज को कोई दिक्कत नही हुई। वहीं दूसरे दिन हुए आपरेशन से 17 मरीज संक्रमित हो गए।
पूरे मामले की स्वास्थ्य महकमे ने तीन बिंदुओं पर जांच कराई थी। हॉस्पिटल से इलाज में इस्तेमाल उपकरणों, दवाओं के सैंपल लिए गए थे। लैब से प्राप्त रिपोर्ट को बंद लिफाफे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा को सौंप दिया गया है। उधर, प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच अभी जारी है और प्रभावित मरीजों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
कल्चर रिपोर्ट में बैक्टीरिया की वजह से संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी तथ्यों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। मजिस्ट्रियल जांच पूरी होने के बाद संबंधित अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एके चौधरी, एसीएमओ