फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cultural evening organized by Rajasthan Sanskriti Manch on Rajasthan Day

Gorakhpur News: राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक

Mon, 06 Apr 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cultural evening organized by Rajasthan Sanskriti Manch on Rajasthan Day

विज्ञापन
- राजस्थान दिवस पर राजस्थान संस्कृति मंच की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
गोरखपुर। राजस्थान संस्कृति मंच की ओर से राजस्थान दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सौहार्द्र की आकर्षक झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि एएसपी दिनेश गोदारा ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति भारतीय जीवन मूल्यों, अनुशासन और लोक गौरव की सशक्त अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी विरासत के प्रति जागरूक बनाते हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि राजस्थान की लोक संस्कृति परंपरा और सामाजिक समरसता उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि जब समाज अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजता है, तभी वह आने वाली पीढ़ियों को मजबूत पहचान और नैतिक आधार दे पाता है। शिक्षाविद आशुतोष मिश्र ने राजस्थान की संस्कृति को शौर्य, स्वाभिमान और मानवीय मूल्यों का अद्भुत संगम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों को विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। लोक नृत्य, संगीत और आत्मीय संवाद ने मरुधरा की सांस्कृतिक पहचान से रूबरू कराया। समारोह में विनोद, सुरेन्द्र, चम्पालाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed