फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   city of Gorakhpur echoed with Ayo Lal Jhulelal

Gorakhpur News: आयोलाल झूलेलाल से गूंजा गोरखपुर शहर, झांकियों ने मोहा मन

Sat, 26 Aug 2023 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Aug 2023 03:54 PM IST
सार

शोभायात्रा के लिए झूलेलाल की प्रतिमाएं गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर पर रखी गई। मुख्य पुजारी ने पूजन-अर्चन के बाद आरती की। इसके बाद मुख्य अतिथि गोरखनाथ मंदिर के द्वारिका तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

विज्ञापन
city of Gorakhpur echoed with Ayo Lal Jhulelal
झूलेलाल महोत्सव पर निकाले गये शोभायात्रा को झण्डी दिखाते गोरखनाथ मंदिर के द्वारिका तिवारी

विस्तार

गोरखपुर में सिंधी समाज के चालिहो महोत्सव और नवरात्रि की समाप्ति पर शुक्रवार को भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान आयोलाल झूलेलाल...से पूरा शहर गूंज उठा। सामाजिक संदेश देने वाली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं डांडिया करते युवक-युवतियां भी आकर्षण के केंद्र थे।

विज्ञापन


शोभायात्रा के लिए झूलेलाल की प्रतिमाएं गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर पर रखी गई। मुख्य पुजारी ने पूजन-अर्चन के बाद आरती की। इसके बाद मुख्य अतिथि गोरखनाथ मंदिर के द्वारिका तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन


शोभा यात्रा मंदिर से निकलकर कैलाश नगर, कल्याणपुर, जटाशंकर, हजारीपुर, आर्यनगर, दीवान बाजार, बक्शीपुर, बैंक रोड, विजय चौक, सिनेमा रोड होते हुए देर शाम गोलघर पहुंच कर समाप्त हुई। यहां भगवान झूलेलाल और पुंडरी कलश की पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। इसके बाद पुंडरी कलश और झूलेलाल की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए राजघाट ले जाया गया। शोभायात्रा में भीष्म चौधरी, अर्जन वालानी, लक्ष्मण नारंग, चोइथराम पाहुजा, मनोहर लाल खट्टर, दीवान चंद साधवानी, राजेश नेभानी, कमल मंझानी, खैराज दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बारिश का असर: पानी ने रोका विकास का रास्ता, ठप हो गए सारे काम

झांकियों को किया गया पुरस्कृत

city of Gorakhpur echoed with Ayo Lal Jhulelal
शोभायात्रा में नृत्य करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला।
जटाशंकर पर भाजपा महानगर कार्यसमिति के सदस्य विक्की कुकरेजा ने साईं रवि दास के साथ झांकियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद प्रगति सिंधी क्लब की कविता नेभानी और आसूदाराम मंडल ने भी झांकियों को पुरस्कृत किया। इनमें योगी आदित्यनाथ की झांकी प्रथम, राम एक विश्वास की झांकी द्वितीय व महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह की झांकी तीसरे स्थान पर रही। वहीं बक्शीपुर में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व अतुल सराफ ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed