फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work on Deoria bypass road not started work of widening road from Padleganj

गोरखपुर में बारिश का असर: पानी ने रोका विकास का रास्ता, ठप हो गए सारे काम

Sat, 26 Aug 2023 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Aug 2023 03:39 PM IST
सार

 खजांची चौराहे पर जाम रोकने के लिए फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। लेकिन इन सभी कामों पर बारिश का असर दिख रहा है, जो काम चल रहे थे। वे सभी ठप पड़ गए हैं।

विज्ञापन
Work on Deoria bypass road not started work of widening road from Padleganj
पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलने का काम चल रहा था लेकिन बारिश की वजह से काम ठप है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में बारिश के पानी ने विकास का रास्ता रोक दिया है। पानी बरसने से जहां देवरिया बाईपास फोरलेन का काम शुरू नहीं हो सका है। वहीं, पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम भी ठप हो गया है। खजांची चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर के किनारे साइडलेन नहीं बनने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के चलते मिट्टी की खुदाई सहित अन्य कामों में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


शहर में यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों और फ्लाईओवर का जाल बिछाया जा रहा है। पैडलेगंज से फिराक चौराहा तक फोरलेन निर्माण का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा देवरिया बाईपास रोड को फोरलेन करने के लिए टेंडर हो चुका है। खजांची चौराहे पर जाम रोकने के लिए फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। लेकिन इन सभी कामों पर बारिश का असर दिख रहा है, जो काम चल रहे थे। वे सभी ठप पड़ गए हैं। वहीं बारिश का सीजन होने की वजह से देवरिया बाईपास रोड का काम शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:
 

देवरिया बाईपास रोड : न बिजली के खंभे हटे, न ही शुरू हुआ कोई काम

Work on Deoria bypass road not started work of widening road from Padleganj
देवरिया बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया बाईपास टू लेन है। इस पर ट्रैफिक का लोड अधिक होने से आए दिन जाम लगता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इसका चौड़ीकरण किया जाना है। अप्रैल माह में सड़क का टेंडर फाइनल हो गया है। गोरखपुर-देवरिया रोड के जंगल सिकरी के पास से करीब 9.5 किलोमीटर लंबी सड़क पैडलेगंज-नौसड़ रोड में आकर मिलती है। इसके निर्माण के लिए शासन की ओर से 399 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के बनने से तारामंडल, सहारा एस्टेट होते देवरिया बाईपास तक यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लखनऊ जाने में भी आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें: पांच साल से जर्जर प्राइवेट वार्ड में इलाज करा रहे थे अमरमणि, पत्नी को भी यहीं किया गया शिफ्ट

सड़क का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। शुक्रवार की दोपहर 03.00 बजे अमर उजाला तिराहा से लेकर चिड़ियाघर तक कोई बदलाव नहीं नजर आया। यहां मिले इंद्रेश यादव और विश्वनाथ शुक्ल ने बताया कि पूर्व में इसके निर्माण की बात सामने आई थी। लेकिन अभी तक न तो बिजली के खंभे हटे हैं। न ही पेड़ पौधों की कटाई छंटाई शुरू हुई है।

पैडलेगंज से फिराक चौराहा : नाली और मिट्टी पटाई काम हुआ ठप

Work on Deoria bypass road not started work of widening road from Padleganj
पैडलेगंज से फिराक चौराहा - फोटो : अमर उजाला।

पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबे फोरलेन का काम जनवरी 2024 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। 277 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फोरलेन का काम चल रहा है। इसके निर्माण के लिए पेड़ों को काट दिया गया है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए मकानों का हिस्सा तोड़ा जा रहा है। नालों का निर्माण और मिट्टी की पटाई काम भी शुरू कराया गया है। लेकिन बारिश की वजह से काम प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार की दोपहर 02.30 बजे कैंट थाना के सामने नालों का काम बंद था। एडीजी परिसर गेट के पास बने टीनशेड में मौजूद मजदूरों ने बताया कि बारिश की वजह से काम बंद है। सौ मीटर नाला बनाया गया है। पैडलेगंज के पास ही सड़क की पटाई चल रही है। लेकिन यहां पर जेसीबी खड़ा करके मजदूर अपने कमरे में मोबाइल पर वीडियो देखते मिले। मजदूरों ने कहा कि मिट्टी का काम करने में दिक्कत आ रही है। अगले साल जनवरी माह तक किसी हाल में काम पूरा नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें: पूरे प्रदेश में लागू होगा खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना का मॉडल, खर्च किए जाएंगे 245 करोड़ रुपये

विज्ञापन

खजांची चौराहा फ्लाइओवर : साइडलेन बनी नहीं, राहगीर हो रहे परेशान

Work on Deoria bypass road not started work of widening road from Padleganj
खजांची चौराहा फ्लाइओवर - फोटो : अमर उजाला।

मेडिकल कॉलेज रोड के खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का काम बीते जनवरी माह में शुरू हुआ है। 97 करोड़ रुपये की लागत से 600 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके लिए दोनों ओर 12 पिलर तैयार हो चुके हैं, अब गर्डर (बीम) बनाने का काम चल रहा है। बारिश के चलते यहां पर गर्डर बनाने का काम भी प्रभावित हो रहा है। फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए कोई साइडलेन नहीं बनाई गई है।

इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत आ रही है। खजांची चौराहे पर ही निजी पैथालॉजी और जांच केंद्र हैं। इसके आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोगों की आवाजाही भी यहां से होती है। शुक्रवार की दोपहर बरगदवां के रामशीष, देवानंद और रवि जरूरी काम से पादरी बाजार की ओर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में दरियाई घोड़े का नाम रखने पर बवाल, पीसीसीएफ का जवाब-तलब

उन लोगों का यह मालूम था कि यहां पर फ्लाईओवर के साइडलेन बनी होगी। बाइक लेकर पहुंचे तो देखा कि बारिश से हर तरफ कीचड़ पसरा हुआ है। इसके बाद तीनों ने रास्ता बदल दिया। आसपास दुकान लगाने वाले गिरीश, राम प्रकाश सहित अन्य ने बताया कि साइडलेन बनाने की मांग पहले की गई थी। लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लोग कीचड़ में पैदल आ जा रहे हैं।

हम रोजाना इस रास्ते से आते-जाते हैं। देवरिया बाईपास रोड पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद है कि बारिश का मौसम बीतने के बाद कार्य कराया जाएगा। -इंद्रेश यादव

पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक तेजी से काम शुरू हुआ था। लेकिन बारिश के कारण कुछ दिनों से नाले के निर्माण का कार्य रुका हुआ है। मिट्टी पटाई भी नहीं हो रही है। -विश्वनाथ शुक्ल

खजांची में फ्लाईओवर काफी दिनों से बन रहा है। लेेकिन इसके साइडलेन नहीं बनाई गई है। गर्मी के मौसम में काम चल जाता था। लेकिन बारिश में दिक्कत हो रही है। - धर्मेंद्र सिंह

खजांची चौराहे जब फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ है। तभी से यह समस्या बनी हुई है। आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। लोग दूसरी ओर से मेडिकल कॉलेज रोड पर आते हैं। - धनंजय


शहर में फ्लाईओवर के जो काम चल रहे हैं। उनका काम बारिश के कारण प्रभावित हो रहा है। जैसे ही बारिश रुक रही है। काम कराया जा रहा है। हालांकि काम की गति बारिश के बाद ही तेज रफ्तार पकड़ सकेगी। - एके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण कार्य बारिश की वजह से शुरू नहीं कराया जा सका है। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन का काम चल रहा है। जाहिर सी बात है कि बारिश होने पर मिट्टी का काम नहीं हो पाएगा। नाली और मिट्टी पटाई काम बारिश की वजह से प्रभाावित हो रहा है। -हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed