फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cruise ready...have fun in Ramgarhtal from 10

बदल रहा है गोरखपुर: क्रूज तैयार...रामगढ़ताल में 10 दिसंबर से कीजिए मौज-मस्ती

Tue, 05 Dec 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 10:29 AM IST
सार

जीडीए के वीसी आनंद वर्द्धन ने बताया कि 10 दिसंबर को क्रूज का शिलान्यास प्रस्तावित है। इसका निर्माण इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग की देखरेख में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Cruise ready...have fun in Ramgarhtal from 10
रामगढ़ताल में क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामगढ़ताल में क्रूज का मजा लेने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 दिसंबर को लोकार्पण कर सकते हैं। इसकी क्षमता 150 पर्यटकों की है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने क्रूज का निरीक्षण कर पांच दिसंबर तक आंतरिक साज-सज्जा के सभी कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रामगढ़ताल में क्रूज को पहले ही उतारा जा चुका है। अब आंतरिक सजावट का काम चल रहा है। डबल डेकर क्रूज में एक साथ 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें फाइव स्टार होटल की तरह सुविधा मिलेगी। रेस्टोरेंट और बार के साथ लिविंग रूम सहित अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पिता ने नशेड़ी कहकर फटकारा तो बेटे ने कुदाल से काट डाला, बिस्तर पर सोने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए की ओर से 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण कराने की तैयारी है। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी तक तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन जीडीए अपनी तैयारी कर रहा है। फर्म के प्रबंध निदेशक राज कुमार राय उर्फ राजन राय, आर्किटेक्ट डिजाइनर नितिन पांडेय एवं अर्चिता अग्रवाल ने बताया कि आंतरिक सजावट का कुछ काम रह गया है, जिसे जल्द पूरा करा लेंगे।

जीडीए के वीसी आनंद वर्द्धन ने बताया कि 10 दिसंबर को क्रूज का शिलान्यास प्रस्तावित है। इसका निर्माण इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग की देखरेख में किया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: एक ही कमरे में युवती का फंदे से और युवक का जमीन पर पड़ा मिला शव, प्रेमी युगल होने की चर्चा

एक नजर में क्रूज

  • लागत 10.75 करोड़।
  • वजन 200 टन।
  • क्षमता 150 पर्यटक।
  • पैसेंजर वेटिंग प्लेटफार्म पर खर्च 01.25 करोड़ रुपये।
  • 03 फ्लोर का क्रूज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस।
  • इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के मानकों का पालन।
  • सुरक्षा की दृष्टि से दो जेनरेटर, ऑटोमेटिक फायर पंप व एसटीपी चैंबर।
  • 11 नवंबर को 100 टन वजनी क्रूज पैसेंजर वेटिंग प्लेटफार्म पानी में उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed