फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son killed father after calling drug addict in Gorakhpur

Gorakhpur: पिता ने नशेड़ी कहकर फटकारा तो बेटे ने कुदाल से काट डाला, बिस्तर पर सोने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 05 Dec 2023 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Dec 2023 10:19 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बेटे ने पिता पर शराब पीने के विवाद में कुदाल से हमला कर दिया, जिससे त्रिभुवन की मौत हो गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
son killed father after calling drug addict in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के तरकुलही में सोमवार की रात नशे की हालत में घर आए बेटे को फटकार कर नशेड़ी कहने और झोपड़ी में जाकर सोने की बात कहने से नाराज बेटे ने पिता पर कुदाल से हमला करके काट डाला। पिता को दम तोड़ता देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने गांव के एक घर में छिपे बेटे को हिरासत में लिया। गांव वालों का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब पीकर विवाद करता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तरकुलही गांव निवासी निवासी त्रिभुवन राजभर (48) के दो बेटे रामानंद एवं आनंद राजभर हैं। गांव में त्रिभुवन के दो घर हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक मकान पर बड़ा पुत्र रामानंद सोया था। दूसरे मकान पर छोटा बेटा आनंद (18) रात 9:30 बजे नशे की हालत में पहुंचा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: क्रूज तैयार...रामगढ़ताल में 10 से मौज कीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बेटे को नशे की हालत में देखकर पिता ने उसे फटकारा और बड़े भाई के पास जाकर सोने को कहा। वह भाई के पास चला गया। बड़े भाई ने भी नशे में होने की बात कहते हुए उसे भगा दिया। इसी बात से नाराज होकर आनंद ने कुदाल से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर घर वाले आए तो आरोपी बेटा भाग गया। आनन-फानन त्रिभुवन को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बेटे ने पिता पर शराब पीने के विवाद में कुदाल से हमला कर दिया, जिससे त्रिभुवन की मौत हो गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed