{"_id":"656e1418862ee0bd94014c08","slug":"dead-bodies-of-a-young-man-and-a-girl-found-in-the-same-room-in-kushinagar-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: एक ही कमरे में युवती का फंदे से और युवक का जमीन पर पड़ा मिला शव, प्रेमी युगल होने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: एक ही कमरे में युवती का फंदे से और युवक का जमीन पर पड़ा मिला शव, प्रेमी युगल होने की चर्चा
Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
सार
युवती की मां ने बेटी के शव को फंदे से लटका देख शोर मचाया तो लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। अंदर से कमरे की कुंडी बंद होने के कारण पुलिस को अंदर दाखिल होने में करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव मे करीब 22 वर्षीय युवक-युवती का शव एक ही कमरे में मिला। युवती का शव कुंडे से लटका हुआ था, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले पर भी रस्सी का निशान मिला है। दोनों के प्रेमी युगल होने की चर्चा है। युवती की पहचान हो गई है, जबकि युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। रात के करीब दस बजे पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
युवती की मां ने बेटी के शव को फंदे से लटका देख शोर मचाया तो लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। अंदर से कमरे की कुंडी बंद होने के कारण पुलिस को अंदर दाखिल होने में करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी हरिकिशुन चौहान के घर उनकी 22 वर्षीय बेटी लवंग का शव एक युवक साथ घर के एक कमरे में पाया गया। शवों को युवती की मां शांति देवी ने देखा। खिड़की के सहारे मां ने जब देखा कि लवंग फंदे से लटक रही थी। उसी कमरे मे जमीन पर एक युवक भी संदिग्ध हालात मे दिखा। इसके बाद परिवार मे चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। खिड़की के सहारे जब देखा गया तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। उस पर ताला लटका दिखा। खिड़की के सहारे युवती की शव फंदे से लटका दिख रहा था, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 22 साल है। फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा है तो शव बाहर निकाला गया है। युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला है, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि युवक के गले पर भी रस्सी का निशान मिला है। युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दोनों का मोबाइल टूटा हुआ मिला है। घटना की जांच की जा रही है।