{"_id":"5e5918ec8ebc3ef3c63f831b","slug":"crpf-martyrs-dharam-dev-paswan-body-brought-gorakhpur-after-two-month-later-by-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा में तैनात था देवरिया का लाल, रहस्यमयी तरीके से हुई मौत, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा में तैनात था देवरिया का लाल, रहस्यमयी तरीके से हुई मौत, गांव में मातम
Fri, 28 Feb 2020 08:15 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Feb 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांसद कमलेश पासवान ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचौली पटवनिया गांव के रहने वाले सीआरपीएफ के हवलदार धर्मदेव पासवान की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। वह उड़ीसा प्रांत में तैनात थे। उनके मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। वह चौरीचौरा इलाके में अपने ससुराल क्षेत्र में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
एकौना थाना के सचौली पटवनिया गांव के रहने वाले बाबूलाल के सात बेटों में सबसे बड़ा धर्मदेव पासवान 50 वर्ष सीआरपीएफ में हवलदार पद पर उड़ीसा में तैनात थे। वह 1991 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। परिवार वालों के अनुसार दो माह पूर्व ड्यूटी जाते समय रास्ते से वह रहस्यमय हालत में गायब हो गए।
विज्ञापन
उनकी बटालियन और घर वाले उनकी तलाश में थे। दो दिन पहले उनका शव सीआरपीएफ हेडक्वाटर से कुछ दूरी पर एक झाड़ी में मिला। शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो गया था। शव की शिनाख्त पहचान पत्र और पॉकेट में रखे में ड्यूटी कार्ड से हुई। मौत की खबर उनके पैत्रिक गांव आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिता बाबूलाल को जवान बेटे की मौत ने झकझोर कर रख दिया। मां राजपति बदहवाश होकर रोने लगी। परिजनों को रोता देख लोगों की आंखे नम हो गई। म़ृतक के भाई वीरचंद, कपिलदेव, धनेश, दिनेश, चंद्रदेव, विशुनदेव और श्यामदेव का रो रोकर बुरा हाल था। भाईयों ने उनकी मौत का कारण नक्सलियों को बताया। कहा कि नक्सलियों ने उनके भाई का अपहरण कर हत्या कर दी। उन्होंने शहीद का दर्जा देते हुए उनकी गांव में प्रतिमा लगवाने की मांग की।
शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। इस दौरान सांसद कमलेश पासवान ने उनको श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने जवान के परिजनों को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ जवान को शहीद का दर्जा दिलाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने धर्मदेव के आवास को सांसद निधि से बनवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर आदित्य सिंह, चरगांवा ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान, रामअवध पासवान, भोलानाथ पासवान, आद्या पासवान, संतलाल पासवान, श्रीदयाल पासवान, राजदेव पासवान, योगेंद्र जायसवाल, रामवृक्ष यादव, पप्पू यादव, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।