{"_id":"65932250bab8cf88da0fd61a","slug":"crowd-of-people-gathered-in-the-zoo-in-the-new-year-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-419207-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नए साल में चिड़ियाघर में उमड़ा लोगों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नए साल में चिड़ियाघर में उमड़ा लोगों का हुजूम
Tue, 02 Jan 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
साल के पहले दिन पहुंचे 15 हजार से ज्यादा लोग, आम दिनों में घूमने आते हैं दो से तीन हजार दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नए साल के पहले दिन शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में दर्शकों की एंट्री ने 25 अक्तूबर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह कड़ाके की ठंड के बाद दोपहर में साफ हुए मौसम से चिड़ियाघर में शाम तक दर्शकों की भीड़ बनी रही। नया साल के पहले दिन 15 हजार से अधिक दर्शक चिड़ियाघर पहुंचे।
सामान्य दिनों में चिड़ियाघर में रोजाना दो से ढाई हजार दर्शक और पशु-पर्यावरण प्रेमी ही पहुंचते हैं, लेकिन नए साल के पहले दिन सोमवार की सुबह नौ बजे से ही चिड़ियाघर के गेट पर दर्शकों की कतार लग गई। टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करनी पड़ी। भीड़ को देखते हुए पहले एक काउंटर बढ़ाया गया। इसके बाद तीन और काउंटर खोलने पड़े।
भीड़ की वजह से कंप्यूटराइज्ड और मैनुअल सिस्टम से भी थोड़ी देर टिकट काटे गए। वहीं, दर्शकों की भारी भीड़ जुटने के कारण अस्थाई पार्किंग बनानी पड़ी। सहयोग के लिए पुलिस, नागरिक सुरक्षा दल के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं को भी लगाया गया।