फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd gathered in mosques Rojedars broke their fast with home made dishes

रमजान: गोरखपुर में पहले जुमा पर मांगी देश में अमन, तरक्की की दुआ

Sat, 25 Mar 2023 10:31 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Mar 2023 10:31 AM IST
सार

मस्जिद के इमामों ने तकरीर पेश की। रोजे के फजाइल बयान किए। मिम्बर पर खड़े होकर जुमा का खुतबा दिया। जुमा की नमाज अदा हुई। सुन्नत व नफ्ल नमाज पढ़ी गई। सलातो-सलाम पढ़ा गया। घरों में महिलाओं ने नमाज अदा कर कुरआन-ए-पाक की तिलावत की।

विज्ञापन
Crowd gathered in mosques Rojedars broke their fast with home made dishes
इमामबाड़ा स्टेट में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुकद्दस रमजान के पहले जुमा की नमाज शहर की छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों में अमन, शांति व तरक्की की दुआ के साथ अदा की गई।

विज्ञापन


मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, जामा मस्जिद रसूलपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर सहित सभी मस्जिदों में भीड़ रही।

इसे भी पढ़ें: एसएसएफ ने संभाली एयरपोर्ट की सुरक्षा, अब पुलिस करेगी सिर्फ सहयोग
विज्ञापन


जुमा के नमाज की तैयारी सुबह से शुरु हो गई। लोगों ने गुस्ल किया। अजान होने से पहले ही बच्चे, नौजवान व बुजुर्गों ने मस्जिदों की ओर कदम बढ़ाए। अजान होने तक मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। इसके बाद नमाजियों ने सुन्नत नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद के इमामों ने तकरीर पेश की। रोजे के फजाइल बयान किए। मिम्बर पर खड़े होकर जुमा का खुतबा दिया। जुमा की नमाज अदा हुई। सुन्नत व नफ्ल नमाज पढ़ी गई। सलातो-सलाम पढ़ा गया। घरों में महिलाओं ने नमाज अदा कर कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर दरुदो-सलाम पेश किया गया।
 

अल्लाह के इबादत में गुजरा पहला रोजा

चारों तरफ माह-ए-रमजान की रौनक है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने मिलकर सहरी खाई और इबादत में जुट गए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम के समय घरों में महिलाओं ने इफ्तार के विभिन्न पकवानों को बनाना शुरु किया। असर की नमाज घरों व मस्जिदों में अदा की गई। इफ्तार तैयार होने के बाद मुसाफिरों व गरीबों के लिए मस्जिदों में भेजी गई। पूरा दिन यानी पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजारा। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। फिर रात में एशा, तरावीह, वित्र और नफ्ल नमाज पढ़ी। बाजारों में भी सेवई व खजूर, सहरी-इफ्तारी की दुकानें सज चुकी हैं।

पुस्तक का विमोचन
मजलिस असहाबे कलम गोरखपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘तज्किरा सैयदना अमीर मुआविया’ का विमोचन शुक्रवार को चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में जुमा की नमाज के बाद उलमा किराम ने किया। पुस्तक में इस्लाम धर्म के ताल्लुक से कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक बातों का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम में मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, पुस्तक के लेखक कारी मोहम्मद अनस रजवी, मुफ्ती मेराज अहमद कादरी, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, मौलाना महमूद रजा कादरी, नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, हाफिज आमिर हुसैन निजामी, हाफिज रहमत अली निजामी, सैयद नदीम अहमद, अली गजनफर शाह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: ओवरलोड जेल से 327 सजायाफ्ता बंदी जाएंगे मऊ, क्षमता से दोगुना से अधिक हैं कैदी

दूसरा रोजा इफ्तार
25 मार्च
सुन्नी - 06:16 बजे
शिया - 06:22

26 मार्च
तीसरा रोजा सहरी
सुन्नी - 04:29 बजे
शिया - 04:23 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed