{"_id":"63240eb6a34854684e0cdd75","slug":"critical-care-block-icu-and-ventilator-will-be-available-in-district-hospital-or-brd","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जिला अस्पताल या बीआरडी में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ICU और वेंटिलेटर की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जिला अस्पताल या बीआरडी में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ICU और वेंटिलेटर की मिलेगी सुविधा
Fri, 16 Sep 2022 11:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:20 AM IST
सार
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए शासन की ओर से पत्र मिला है। इसके बाद से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। अगर जमीन मिल जाती है तो अस्पताल में ही ब्लॉक बनेगा।
विज्ञापन
BRD
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इसका निर्माण आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत किया जाएगा। इसके लिए 8,500 वर्गमीटर जमीन की जरूरत है। शासन ने अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में 315 बेड हैं। यहां आईसीयू और सीसीयू की कमी है। यही वजह है कि गंभीर मरीजों को बीआरडी रेफर करना पड़ता है। इसके लिए शासन जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाना चाहता है। इसके लिए कम से कम 8,500 वर्गमीटर जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
शासन की ओर से मिले पत्र के बाद अस्पताल प्रशासन ने जमीन के सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल में कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
आईसीयू, आईसोलेशन वार्ड, हाई डिफेंसिव यूनिट (एचडीयू), वेंटिलेटर के साथ हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद मरीजों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सर्वे का काम शुरू: एसआईसी
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए शासन की ओर से पत्र मिला है। इसके बाद से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। अगर जमीन मिल जाती है तो अस्पताल में ही ब्लॉक बनेगा। अगर जमीन नहीं मिलती है तो इसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही बनाया जाएगा। क्योंकि, बीआरडी के पास पर्याप्त जमीन है। इसलिए पत्र में दोनों संस्थानों का जिक्र किया गया है।