फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goldsmith who bought history sheeter and chain during robbery from woman arrested

Gorakhpur News: महिला से लूट में हिस्ट्रीशीटर और चेन खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Thu, 31 Aug 2023 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 PM IST
सार

दो जुलाई की शाम को कुशीनगर के टीकर निवासी प्रवीण मणि त्रिपाठी अपनी पत्नी प्रिया व बच्चे के साथ बाइक से गोरखपुर इलाज के लिए आए थे। शाम में गोरखपुर से कुसम्ही बाजार पिपराइच होते हुए घर जा रहे थे। मुंडेरी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन व कान की बाली लूट ली।

विज्ञापन
Goldsmith who bought history sheeter and chain during robbery from woman arrested
पिपराइच में चेन लूट करने के आरोप में गिरफ्तार बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी नार्थ म

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में महिला से झपट्टा मारकर चेन व टप्स लूटने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने बदमाश और सामान खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जंगल धूषण निवासी हिस्ट्रीशीटर झीनक और औराही निवासी महेश चंद्र के रूप में हुई है। उनके पास से बेचे गए जेवरात के 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बाद में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व एएसपी मानुष पारिख ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि दो जुलाई की शाम को कुशीनगर के टीकर निवासी प्रवीण मणि त्रिपाठी अपनी पत्नी प्रिया व बच्चे के साथ बाइक से गोरखपुर इलाज के लिए आए थे। शाम में गोरखपुर से कुसम्ही बाजार पिपराइच होते हुए घर जा रहे थे। मुंडेरी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन व कान की बाली लूट ली। वारदात के दौरान पत्नी व बच्चा बाइक से गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हवाई सफर के लिए अब नगर निगम वसूलेगा सेवा शुल्क, हर यात्री को देने होंगे 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने पिपराइच से अहिरौली बाजार तक सीसीटीवी खंगाला तो एक लुटेरे की पहचान झीनक के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि जेवर को उसने पिपराइच में सोने-चांदी के दुकानदार महेश को बेचा है। इसके बाद पुलिस ने सुनार महेश को भी गिरफ्तार कर लिया। महेश ने जेवरात को गला दिया था। वहीं झीनक से बिक्री के पैसे बरामद हुए हैं। झीनक पर लूट, गैंगस्टर सहित दस मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed