{"_id":"64d7e273fd6c38b4ab0c3ac4","slug":"criminal-arrest-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-270666-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जबरन ले ली जमीन फिर मांगने लगा दस लाख की रंगदारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जबरन ले ली जमीन फिर मांगने लगा दस लाख की रंगदारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गोला इलाके में एक शख्स से 2022 में बैनामा कराने के बाद रुपये न देने और मांगने पर फिर उलटे दस लाख रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जालसाजी, रंगदारी मांगने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी की पहचान गोला के हटवा निवासी राजीव निषाद उर्फ राजू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामदरस ने केस दर्ज कराया है। रामदरस का आरोप है कि बिना पैसा दिए विश्वास में लेकर उनकी जमीन को संदीप निषाद ने वर्ष 2022 में बैनामा करा लिया। बाद में रूपये मांगने पर संदीप निषाद का भाई राजीव निषाद असलहे के साथ खींची गई अपनी फोटो दिखाकर 10 लाख की रंगदारी मांगने लगा। आरोपी ने कई बार धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।