बलि देने की चर्चा: गोरखपुर में युवक का दावा, उसके बेटे का है कटा सिर
सिकरीगंज के बुधनपार के पास सड़क किनारे एक बच्चे का कटा सिर मिला था। खून सूखा होने की वजह से कहीं से लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज में मिले बच्चे के कटे सिर को बेलघाट के किशन ने अपने बेटे का बताया है। उसका आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज पत्नी के घरवालों ने ही हत्या की है। मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी पर पहुंचे युवक के दावे के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। सिकरीगंज इलाके में रहने वाले कथित आरोपी के घरवालों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही।
बेलघाट के भिसिया खुर्द निवासी किशन ने पहचान कर दावा किया है। किशन के मुताबिक, सिकरीगंज की रहने वाली एक दूसरे जाति की लड़की से उसका प्रेम संबंध था। मार्च 2020 में दोनों घर से बिना बताए चले गए और फिर शादी कर दिल्ली में रहने लगे थे।
किशन का कहना है कि 23 मार्च को वह काम पर गया था और पत्नी व बच्चा लापता हो गए। इसकी गुमशुदगी दिल्ली के समयपुर बादली थाने में दर्ज कराया था। किशन खुद से भी जानकारी जुटा रहा था तो पता चला कि पत्नी का जीजा कार से आया था और जबरन लेकर चला आया। इसके बाद वह लड़की के घर गया, जहां से उसे मारपीट कर भगा दिया गया।
अभी वह पता लगा ही रहा था कि उसे एक बच्चे का सिर बरामद होने की जानकारी मिली। सोशल मीडिया पर कटे सिर को देखकर उसने पहचान कर ली और मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी पहुंच गया। वहां पर सिर को देखकर वह रोने लगा और बताया कि उसके बच्चे का ही सिर है। हालांकि, पुलिस अभी अपने स्तर से जांच कर रही है।
यह हुआ था
सिकरीगंज के बुधनपार के पास सड़क किनारे एक बच्चे का कटा सिर मिला था। खून सूखा होने की वजह से कहीं से लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एक युवक ने मिले कटे सिर को लेकर दावा किया है। उसका कहना है कि उसके बेटे का है। पुलिस उसके बताए अनुसार शिनाख्त को लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। संदेह के आधार पर लड़की के घरवालों से पूछताछ किया जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए बच्चे का डीएनए भी कराया जाएगा।