{"_id":"5ff1af26ca9684629073bb79","slug":"young-man-dead-body-found-on-bsnl-tower-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: घर के सामने मोबाइन टावर से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: घर के सामने मोबाइन टावर से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 03 Jan 2021 05:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, वाल्टरगंज (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, वाल्टरगंज (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 Jan 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार की सुबह मोबाइल टावर से एक युवक का शव लटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान गांव के साजिद के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है, लेकिन घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित लक्ष्मणपुर गांव में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगा हुआ है। इसी के सामने रहमत अली का मकान है। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि युवक की पहचान रहमत अली के बेटे साजिद (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि साजिद शनिवार की शाम को अचानक घर से निकल गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे ढूंढने निकले।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद रविवार को जब परिजन टावर के पास पहुंचे तो साजिद का शव रस्सी से टावर के एंगल से लटका हुआ था। आनन-फानन उसका शव नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। इधर, साजिद की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा गया है। मां आसमा, भाई निसार व इस्तखार, बहन नुरैना, हसीना, शकीला, नूरजहां, सैयदा खातून, सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन