{"_id":"6010fbe78ebc3e08bb6153a8","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-due-to-step-mother-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां को जिम्मेदार ठहरा फांसी के फंदे से झूला युवक, शव देखकर हैरान रह गए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सौतेली मां को जिम्मेदार ठहरा फांसी के फंदे से झूला युवक, शव देखकर हैरान रह गए लोग
Wed, 27 Jan 2021 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा इलाके के फुटहवा इनार में मंगलवार की शाम एक शख्स का शव कुंडी से लटकते हुए मिला। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों से घर में पड़ा था। जिसके कारण शव से बदबू आने लगी थी। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि शव के पास चाक से दरवाजे और एक ड्रम पर कुछ लिखा हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक शख्स ने फंदे से झूलने से पहले इसे लिखा होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामकेवल चौहान पुत्र बृजनंदन चौहान, गीदहवा टोला रामपुर कारखाना देवरिया का निवासी था। बृजनंदन का मकान फुटहवा इनार चौराहे पर है। जहां रामकेवल परिवार सहित एक कमरे में रहता था। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी से विवाद हुआ तो पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। जिसके बाद घर में रामकेवल अकेले रह रहा था।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार की शाम को रामकेवल के घर से बदबू आने पर पड़ोस के एक लड़के ने दरवाजा खुला देख अंदर झांका तो कुंडी से लटकता रामकेवल का शव देखकर शोर मचाने लगा। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर सीओ चौरी चौरा दिनेश कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
ये लिखा था...
मृतक युवक के शव के पास दरवाजे पर चाक से लिखा था 'मेरी सौतेली मां ने मेरी जान ले ही लिया टिक्की फसा के'। वहीं दूसरी तरफ ड्रम पर लिखा था कि 'मेरे बाप ने यह घर अपने ऐस के लिए बनवाया था मैं चला'।
सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चौरी चौरा के फुटहवा में फंदे पर एक घर में शव मिला है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। मृतक के पिता देवरिया में रहते हैं। चाक से लिखे सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।
सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चौरी चौरा के फुटहवा में फंदे पर एक घर में शव मिला है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। मृतक के पिता देवरिया में रहते हैं। चाक से लिखे सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।