{"_id":"5fcb37d6a04af65c0a1eb551","slug":"young-man-break-girl-marriage-from-sends-video-of-saxual-assault-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पहले दुष्कर्म किया, फिर आपत्तिजनक वीडियो भेजकर तुड़वा दी युवती की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पहले दुष्कर्म किया, फिर आपत्तिजनक वीडियो भेजकर तुड़वा दी युवती की शादी
Sat, 05 Dec 2020 01:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोला बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गोला बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, फिर शादी से इनकार कर दिया। इस बीच घरवालों ने युवती की शादी दूसरे जगह तय कर दी। जिसके बाद आरोपी ने लड़के के घरवालों को आपत्तिजनक वीडियो भेजकर युवती की शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन
मामला जिले के गोला बाजार इलाके के एक गांव का है। पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतकबीरनगर के मुखलिसपुर निवासी अरुणेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, बलवा, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाने में दर्ज कराए गए मुकदमें के मुताबिक, आरोपी अरुणेश सिंह का ननिहाल युवती के गांव के बगल में है। कुछ वर्ष पूर्व अरुणेश सिंह एक शादी समारोह में युवती के गांव में आया। उसने किसी तरह से युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और उससे बात करने लगा।
विज्ञापन
बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बना लिया। इसका वीडियो और फोटो बनाकर अपने पास रख लिया। जब युवती ने शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से धन वसूली और जबरन संबंध बनाता रहा। इस बीच घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी।
युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो युवती के ससुराल पक्ष के लोगों के पास भेज दिया। उन्हें जानमाल की धमकी भी दी। जिस पर उन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो युवती के ससुराल पक्ष के लोगों के पास भेज दिया। उन्हें जानमाल की धमकी भी दी। जिस पर उन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।