{"_id":"601e35ee37056542531df3c3","slug":"woman-murder-during-two-groups-fight-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला की मौत
Sat, 06 Feb 2021 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के हतवा वार्ड में शुक्रवार की देर रात दो पक्ष बच्चों के विवाद को लेकर आमने सामने हो गए। इस दौरान चले ईंट पत्थर व लाठी-डंडे से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के एनुसार, भटनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन हतवा निवासी संतोष बांसफोड़ का लड़का उदित शुक्रवार रात किसी काम से बाजार जा रहा था। उसी दौरान पड़ोसी सूरज से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े नौ बजे उदित के परिजन शिकायत लेकर सूरज के घर पहुंचे। इससे नाराज दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी -डंडे चलने लगे। जिसमें संतोष की मां शांति देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बाद में इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय देर रात बैतालपुर के पास शांति देवी की मौत हो गई। इसके अलावा दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज के मामले की जांच की जाएगी।