{"_id":"605486604b582d03f83e5d18","slug":"woman-entered-for-toilet-and-looted-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! ऐसा आपके साथ भी हो सकता है: शौच का निवेदन कर घर में घुसी, छेड़खानी की धमकी दे ले गई रुपये-गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सावधान! ऐसा आपके साथ भी हो सकता है: शौच का निवेदन कर घर में घुसी, छेड़खानी की धमकी दे ले गई रुपये-गहने
Fri, 19 Mar 2021 04:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:39 PM IST
सार
- बुधवार की रात बाइक से आए थे युवक-युवती, गीडा इलाके में हुई घटना
- पीड़ित ने दी चोरी की तहरीर, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा इलाके के बड़गहन गांव में बुधवार की आधी रात शौच करने का निवेदन कर घर में घुसी एक युवती ने घर के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी ने पुलिस बुलाने की बात कही तो युवती ने छेड़खानी में फंसाने की धमकी दी और अपने साथी के साथ फुर्र हो गई। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा के बड़गहन निवासी वीरेंद्र यादव का सड़क किनारे ही दो मंजिला मकान है। नीचे के कमरों में ही परिवार के लोग रहते हैं। रात में एक बाइक से युवक और युवती पहुंचे। युवक दरवाजे के सामने ही सिगरेट पीने लगा। यह देखकर वीरेंद्र बाहर आ गए।
विज्ञापन
युवती ने उनसे घर में शौच जाने की अनुमति मांगी। महिला के होने के कारण वह मान गए। घर में घुसी युवती काफी देर तक वापस नहीं आई तो वह उसे बुलाने अंदर गए। युवती घर का काफी सामान समेटकर बाहर निकली। इस पर वीरेंद्र ने पुलिस बुलाने की बात कही तो युवती पुलिस से छेड़खानी की शिकायत करने की धमकी देने लगी। इस पर वह डर गए। युवती, युवक की मोटरसाइकिल पर फुर्र हो गई।
विज्ञापन
अंदर जाकर उन्होंने घरवालों को जगाया और घटना की जानकारी दी। दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वहां पर रखे 1.5 लाख रुपये नकद, दो लाख के जेवरात गायब थे। हालांकि, वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में इसका जिक्र नहीं किया है, लेकिन ये बात आसपास के लोगों को बताई तो चर्चा आम हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर गीडा सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। सीसी कैमरे में ऐसी कोई तस्वीर नहीं दिखाई नहीं पड़ रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।