फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman cut her wrist after Hurt by threat of Molested accused in maharajganj

यूपी: महराजगंज में दुष्कर्म के आरोपियों की धमकी से आहत होकर युवती ने काटी कलाई, हालत गंभीर

Thu, 01 Oct 2020 09:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
woman cut her wrist after Hurt by threat of Molested accused in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों की धमकी से तंग आकर बृहस्पतिवार की शाम को कलाई की नश काट ली। घर वाले उसकी नाजुक हालत देख सिसवा सीएचसी पर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बीते 17 अगस्त 2020 को कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगाती रही।
विज्ञापन


इधर आरोपी मामले को रफा कराने की नियत से पीड़िता से शादी करने का दबाव बनाने लगे। उनकी धमकी से तंग आकर युवती ने बृहस्पतिवार की शाम को कलाई की नश काटकर जाने देने की कोशिश, लेकिन आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठीभार थानाध्यक्ष अमरजीत यादव ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही पीड़िता के पुलिस की तैनाती की गई है। उसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। मामले के अन्य आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed