{"_id":"60ad0a122cd68771c344d021","slug":"woman-committed-suicide-by-jumping-into-rohin-river-with-two-daughters-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो बेटियों संग महिला ने रोहिन नदी में कूदकर की थी आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दो बेटियों संग महिला ने रोहिन नदी में कूदकर की थी आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा
Tue, 25 May 2021 08:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 May 2021 08:00 PM IST
सार
पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि, दर्ज हो सकता है खुदकुशी के लिए उकसाने का केस
विज्ञापन
महिला की दो बच्चियों के साथ मिला था शव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज गंगटा के पास सोमवार सुबह रोहिन नदी में जिस महिला की दो बेटियों समेत लाश मिली थी, उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह साफ हो गया है कि तीनों की मौत पानी में डूबने से ही हुई । पुलिस इस मामले में महिला के पति के विरुद्ध खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बगहीभारी निवासी शैलेश कन्नौजिया की पत्नी माया देवी (40) और दो पुत्रियों शिवानी (13) व अर्पिता (9) की सोमवार को सुबह रोहिन नदी में लाश मिली थी। बेटियां महिला की साड़ी से बंधी हुईं थीं। शरीर पर चोट न होने पर पुलिस ने सोमवार को ही खुदकुशी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत की पुष्टि होने के बाद यह साफ हो गया है कि माया ने अपनी दो बेटियों के साथ घरवालों से नाराज होकर खुदकुशी की थी। रविवार को ही महिला का पति और ससुर से सिम कार्ड, मोबाइल और कुछ घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह बेटियों को लेकर घर से निकल गई थी और सोमवार को नदी में तीनों के शव मिले थे।
विज्ञापन