फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 Dispute miscreants shot on candidate of village head in Gorakhpur

UP Panchayat Election 2021: गोरखपुर में प्रधान पद प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 15 Apr 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 04:06 PM IST
सार

बदमाशों ने पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी को कई गोली मारी है। सुबह में प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी से विवाद हुआ था। पुलिस भी पहुंची थी। आरोप है कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था लेकिन छोड़ दिया।

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Dispute miscreants shot on candidate of village head in Gorakhpur
राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव में पूर्व प्रधान व वर्तमान में प्रधान पद के प्रत्याशी राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल दुबे को बदमाशों ने बुधवार की रात 11:00 बजे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सुबह में राघवेंद्र के कुछ समर्थक प्रचार में निकल गए थे और इसे लेकर विपक्षी प्रत्याशी से विवाद हुआ था पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन मौके को ठीक से भाप नहीं पाई और रात में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि गोली मारने के आरोपी प्रत्याशी को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन मौके से ही छोड़ दिया है। घटना की सूचना के बाद अफसर मौके पर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महुआ डाबर गांव निवासी राघवेंद्र पूर्व प्रधान रहने के साथ ही वर्तमान में सामान्य सीट होने पर चुनाव मैदान में उतरे थे। विपक्षी से प्रचार के दौरान कई बार नोकझोंक भी हुई थी लेकिन इसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। बृहस्पतिवार की रात वह गांव के दूसरे टोला से अपने घर की ओर आ रहे थे कि गांव के बाहर बदमाशों ने घेर कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी दौड़ पड़े। साथ में मौजूद एक समर्थक ने दूसरे प्रत्याशी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी आरोप है कि हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ भी लिया था मगर फिर उसे छोड़ दिया।

पीड़ित के भाई ने घटना की जानकारी जब थानेदार और आला अफसरों को दी तो मौके पर पहुंची और आनन-फानन घायल राघवेंद्र को लेकर जिला अस्पताल आया गया। गोली लगने से गंभीर राघवेंद्र का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

सुबह में हुआ था विवाद पुलिस भी पहुंची थी गांव

राघवेंद्र के समर्थक और विपक्षी के बीच में बृहस्पतिवार की सुबह भी तनातनी हुई थी और इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। शांति व्यवस्था कायम होने की दलील देकर पुलिस लौट आई और रात होते ही वहां पर खूनी संघर्ष हो गया।
 
गांव में लगाई गई अतिरिक्त फोर्स
खजनी इलाके के महुआ डाबर गांव में घटना होने के बाद एहतियातन फोर्स लगा दी गई है इसके साथ ही चुनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स लगाने की तैयारी की जा रही है ताकि वहां पर शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके।
 
48 घंटे के भीतर दूसरी वारदात
जिले में 48 घंटे के भीतर इस तरह की यह दूसरी वारदात है। अभी मंगलवार को ही बेलीपार इलाके में निर्वत मान प्रधान को विपक्षी ने गोली मार दी और इस दौरान 2 समर्थक भी घायल हो गए। पुलिस वहां पर फोर्स तैनात कर शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी में है कि इसी बीच खजनी इलाके में इस तरह की घटना सामने आ गई है। बड़ी बात यह कि पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है और इस तरह की वारदातें हो रही हैं।

कई जगहों से पुलिस पर लगे आरोप

गोली मारने के बाद आरोपी को छोड़ने का आरोप खजनी में लगा है तो इसी तरह के दो मामले पीपीगंज में भी सामने आए हैं जिसमें पुलिस पर पीड़ित को ही थाने पर बैठा लेने का आरोप है। पीपीगंज के एक गांव में शराब बांटे जाने की सूचना एक युवक ने एसएसपी को दी तो गुस्सा ही पुलिस उस युवक को ही शराब के साथ पकड़ लाए और केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में है। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र में एक और सामने आए जहां महिला ने रुपए बांटने का आरोप लगाया तो पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed