फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Crime Control by CM Yogi Adityanath order Rasuka action on criminal and property seized

यूपी: यहां तीन साल में 100 लोगों पर हुई रासुका की कार्रवाई, जब्त हुई 154 करोड़ की संपत्ति

Mon, 08 Feb 2021 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Feb 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
UP Crime Control by CM Yogi Adityanath order Rasuka action on criminal and property seized
एडीजी जोन दावा शेरपा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जोन में पिछले तीन साल में अब तक 100 लोगों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई की गई है। साथ ही अपराध से कमाई गई बदमाशों की 154 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। जोन की पुलिस अब तक 1054 बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर चुकी है। 3239 बदमाशों को जेल भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से गदगद एडीजी जोन दावा शेरपा कई अफसरों को बेहतर काम के लिए प्रशस्ति पत्र भी दे चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। इसका नतीजा यह है कि पिछले तीन साल में गोरखपुर जोन की पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तो की ही, अपराध के जरिये उनकी कमाई गई संपत्ति को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन


अभी कार्रवाई की जद में कई और बदमाश भी आने वाले हैं, उनकी सूची भी तैयार कर ली गई है। गोरखपुर पुलिस ने भी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज कर दी है। जिले में अभी 50 से ज्यादा और बदमाशों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। इसी के साथ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में सर्वाधिक गैंगस्टर की कार्रवाई

20 मार्च 2017 से 31 जनवरी 2021 तक गोरखपुर परिक्षेत्र के जिलों में 578 मुकदमे दर्ज किए गए। 1728 बदमाशों की गिरफ्तारी हुई जबकि 76 की संपत्ति जब्त की गई। इस अवधि में गैंगस्टर की कार्रवाई में गोरखपुर पुलिस सबसे आगे है। जिले में सबसे ज्यादा 194 मुकदमे दर्ज किए गए। हालांकि परिक्षेत्र के तीन अन्य जिले महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर बदमाशों की गिरफ्तारी के मामले में आगे हैं।

सबसे ज्यादा देवरिया पुलिस ने गैंगस्टर के 520 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर पुलिस गैंगस्टर के 16 आरोपियों की 54 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट प्रशासन को दे चुकी है। इसमें 11 की संपत्ति अब तक जब्त की जा चुकी है। दो की जब्ती के आदेश डीएम ने दिए हैं। बाकी तीन की फाइल पर आदेश का इंतजार है।

रासुका की कार्रवाई में देवीपाटन परिक्षेत्र सबसे आगे

गोरखपुर जोन के 11 जिलों में पिछले तीन साल के भीतर 100 बदमाशों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। रासुका की कार्रवाई में गोरखपुर जोन का देवीपाटन परिक्षेत्र सबसे आगे रहा है। यहां के गोंडा जिले में सबसे ज्यादा 33 बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई हुई, वहीं बहराइच में 27 तो बलरामपुर और श्रावस्ती में पांच-पांच बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई हुई।

इन चार जिलों में ही 70 लोगों पर रासुका की कार्रवाई की गई है। बस्ती परिक्षेत्र में संतकबीरनगर जिले से दो पर रासुका की कार्रवाई की गई है। गोरखपुर परिक्षेत्र में 28 पर रासुका की कार्रवाई हुई है। जिसमें गोरखपुर जिले से 11, देवरिया से दस और महराजगंज से सात के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

एडीजी दावा शेरपा ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। कई और बदमाश की कुंडली पुलिस तैयार कर रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed