{"_id":"614f2476b291676d4342d62f","slug":"unknown-girl-body-found-in-drain-under-gogahara-bridge-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गोगहरा पुल के नीचे नाले में मिला अज्ञात युवती का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: गोगहरा पुल के नीचे नाले में मिला अज्ञात युवती का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
Sat, 25 Sep 2021 07:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:00 PM IST
सार
खजनी व बांसगांव पुलिस सीमा विवाद में उलझी, करीब तीन घंटे की माथापच्ची के बाद खजनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चकवैदपुरवा गांव स्थित गोगहरा पुल के नीचे नाले में शनिवार को एक युवती का शव मिला। कई दिन पुराने इस शव को निकालने से पहले बांसगांव व खजनी की पुलिस सीमा निर्धारण में उलझी रही। अंतत: घटना खजनी थानाक्षेत्र की होने के कारण पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह चकवैदपुरवा गांव के लोग टहलने निकले थे। गोगहरा पुल के पास दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास देखा, जिस पर उन्हें एक शव दिखाई पड़ा। कपड़े देखकर उन्होंने शव किसी युवती का होने का अनुमान लगाया। लोगों ने इसकी सूचना बांसगांव पुलिस को दी।
विज्ञापन
बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची तो शव खजनी क्षेत्र में होने की बात कही। इसके बाद खजनी पुलिस भी पहुंच गई और मामला बांसगांव क्षेत्र का बताया। करीब दो-तीन घंटे तक सीमा विवाद के बाद अंतत: मामला खजनी क्षेत्र का तय हुआ, जिसके आधार पर खजनी पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि शव का अधिकांश हिस्सा सड़ चुका था। शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
एसओ खजनी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। नियमानुसार 72 घंटे तक शिनाख्त का प्रयास व परिजनों का इंतजार होगा। इसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।