{"_id":"5ff884c98ebc3e31862e1b78","slug":"two-sides-beat-up-on-suspicion-of-throwing-brick-at-home-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ईंट फेंकने के संदेह में दो पक्षों में मारपीट, झगड़ा छुड़ाने पहुंचे एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर पर ईंट फेंकने के संदेह में दो पक्षों में मारपीट, झगड़ा छुड़ाने पहुंचे एक व्यक्ति की मौत
Fri, 08 Jan 2021 09:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के गगहा इलाके के रावतपार में घर पर ईंट फेंकने के संदेह में गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के दो सगे भाई अनिल और सोनू जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़े में बीच-बचाव करने गए अनिल के चाचा रामवृक्ष (55) की सदमे से मौत हो गई है। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
दोनों भाइयों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने घायल भाइयों की बहन की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रावतपार निवासी अनिल और उत्तम कुमार पड़ोसी हैं। उत्तम के घर पर अक्सर कोई ईंट फेंकता है। उनको शक था कि अनिल व सोनू ही ईंट फेंकते हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात में घर पर ईंट फेंकी गई तो उत्तम सीधे अनिल के घर के सामने पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। जिसका अनिल ने विरोध किया।
विज्ञापन
इसी बात पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया और फिर दोनों ही पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट में अनिल, सोनू दोनों भाई को चोट लगी। वहीं विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे रामवृक्ष अचेत हो गए। हल्ला सुनकर आए आसपास के लोगों ने झगड़ा छुड़ाया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने घायल को घरवालों के साथ एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर गई जहां पर रामवृक्ष की जांच कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों भाई का उपचार चल रहा है।