{"_id":"6083f56b49ed7161fb48f4f8","slug":"two-policeman-line-hazir-after-beaten-businessman-during-night-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन: रात्रि कर्फ्यू में व्यापारी पर लाठी भांजना दारोगा व सिपाही को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन: रात्रि कर्फ्यू में व्यापारी पर लाठी भांजना दारोगा व सिपाही को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Sat, 24 Apr 2021 04:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Apr 2021 04:09 PM IST
सार
एसपी ने एएसपी की रिपोर्ट पर दारोगा व सिपाही पर की कार्रवाई, सिकंदरपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात व्यापारी पर भांजी थी लाठी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने दौरान व्यापारी परिवार पर लाठियां चटकाने वाले परशुरामपुर थाने के दारोगा व सिपाही को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को लाइल हाजिर कर दिया। एसपी ने यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर की है। शुक्रवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक के मौके पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ था।
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बा में गंगा प्रसाद के घर में उनकी दुकान भी है। शुक्रवार की देर रात वह अपनी दुकान के बाहर पत्नी राधा देवी व बेटे श्याम बाबू के साथ खड़े थे, तभी पुलिस वाले पहुंचे और उन्हें घर के भीतर जाने की बात कहते हुए लाठियां भांजने लगे। जिसमें तीनों को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
कोरोना काल में एक तरफ जब लोग स्वयं ही डर के माहौल में जी रहे हैं, उसमें पुलिस का यह रूप देखकर आक्रोशित हो गए और कस्बे में ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। मामला एसपी आशीष श्रीवास्तव के संज्ञान में आया तो उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षकि दीपेंद्र कुमार को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
एएसपी के समझाने के बाद स्थानीय नागरिकों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं एसपी ने मामले में परशुरामपुर थाने के दारोगा कन्हैया पांडेय तथा सिपाही हरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।