फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train ticket black marketing news Man lost 22 thousand due to railway broker fraud

रेल टिकट की कालाबाजारी : दलाल के झांसे में आकर गंवा दिए 22 हजार, बच्चों के नाम पर बनाया सीनियर सिटीजन का टिकट

Mon, 25 Jan 2021 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jan 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Train ticket black marketing news Man lost 22 thousand due to railway broker fraud
बच्चों के साथ पीड़ित यात्री राम गिरीश। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे में टिकट दलालों का नेटवर्क सक्रिय है। अपने फायदे के लिए वे बच्चों को सीनियर सिटीजन बनाकर कन्फर्म टिकट दे रहे हैं और चेकिंग में यात्री को पेनाल्टी भी भरना पड़ रहा है। गोरखपुर से यशवंतपुर की यात्रा कर रहे एक यात्री को टिकट दलालों द्वारा ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब वह ट्रेन में टीटीई द्वारा टिकट चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उसके तीन नाबालिग बच्चों के उम्र में सीनियर सिटीजन दर्शाते हुए टिकट में कंसेशन लिया गया था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 02591 से गोरखपुर से यशवंतपुर की यात्रा कर रहे गोरखपुर मानीराम के निवासी राम गिरीश ने अपने परिवार के 11 सदस्यों का टिकट हैदराबाद के एक टिकट दलाल के जरिए से बनवाया था।
विज्ञापन


टिकट में तीन नाबालिग बच्चों को दलाल ने सीनियर सिटीजन दिखाकर पैसे बचा लिए इसकी जानकारी तब मिली जब टीटीई ने ट्रेन में टिकट को चेक किया। राम गिरीश ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद के एक टिकट दलाल से दो हजार प्रति टिकट के हिसाब से 22 हजार देकर 11 टिकट बुक कराए थे। जिसमें उनके तीन नाबालिग बच्चे थे। जिनकी उम्र में बदलाव करके सीनियर सिटीजन के उम्र को दर्शाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

गोरखपुर से यशवंतपुर तक चलने वाली ट्रेन में आज राम गिरीश नाम के व्यक्ति अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन चलने के बाद ट्रेन में मौजूद टीटीइ जयहिंद यादव ने टिकट चेकिंग शुरू की तो गिरीश चंद के टिकट में बड़ी गड़बड़ी पाई गई। उसके तीन नाबालिग बच्चों की उम्र सीनियर सिटीजन के तौर पर दिखाई गई थी। जिससे टिकट में भारी छूट मिल गई थी।

टीटीई ने इसकी जानकारी यात्री को दी तो यात्री अपने आप को ठगा महसूस करने लगा और अपनी आपबीती बताने लगा। टीटीई ने जुर्माने के तौर पर उससे जब पैसे की मांग की तो उसने कहा कि अब उसके पास पैसे भी नहीं है। ऐसे हालात में टीटीई ने उसे मनकापुर रेलवे स्टेशन पर सपरिवार उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed