फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people arrested for give fake job in Gorakhpur

रुपये देकर सरकारी नौकरी ‘खरीदी’, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक

Sat, 26 Sep 2020 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 09:12 PM IST
सार

एक प्रशासनिक अफसर तो दूसरा चतुर्थश्रेणी कर्मी का नियुक्ति पत्र लेकर आया था
दोनों को साथ में लेकर आए तीसरे युवक को भी हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
पुलिस को है रुपये लेकर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

विज्ञापन
Three people arrested for give fake job in Gorakhpur
फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर उद्यान विभाग में ज्वाइन करने आए युवक हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रुपये देकर उद्यान विभाग में सरकारी नौकरी ‘खरीदने’ वाले दो युवकों को पुलिस ने शनिवार को फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके साथ आए सरकारी नौकरी के ‘विक्रेता’ को भी पकड़ लिया है। ज्वाइन करने आए एक युवक के पास जिला उद्यान विभाग में अफसर और दूसरे के कब्जे से कर्मचारी पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र मिला है।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पता चला है कि 40 और 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, बाकी रकम ज्वाइनिंग के बाद देनी थी। यही नहीं, यहां तीन युवक और एक युवती को ज्वाइन करना था, लेकिन दो युवक ही आए। इससे पहले ये चारों ज्वाइनिंग के लिए प्रयागराज जिला उद्यान विभाग गए थे। वहां से इन्हें गोरखपुर जाने के लिए कहा गया था। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपितों की पहचान अयोध्या के धन्नीपुर निवासी रवि यादव, बशारतपुर निवासी किशोर मौर्या और गोरखपुर के हरिसेवकपुर नंबर एक निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। नियुक्ति पत्र देखने के बाद ही विभागीय कर्मचारियों को संदेह हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मामले की होगी जांच

इसकी सूचना उन्होंने जिलाधिकारी सहित पुलिस को दी थी। पकड़े गए दो युवकों ने अपने साथ आए तीसरे युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर जालसाजी करने का आरोप लगाया है। दोनों युवकों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनका नियुक्ति पत्र फर्जी है।

इसी वजह से वे नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने वाले को साथ में लेकर आए थे। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह की पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि ज्वाइन करने आए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed