{"_id":"61b33ff2063bdf5da05481f1","slug":"three-arrested-including-sp-leader-brother-and-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सपा नेता के भाई व पिता समेत तीन गिरफ्तार, एलआईसी एजेंट को मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सपा नेता के भाई व पिता समेत तीन गिरफ्तार, एलआईसी एजेंट को मारी थी गोली
Fri, 10 Dec 2021 05:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:24 PM IST
सार
पुलिस ने शमीम की पत्नी माहेजबी की तहरीर पर अकरम खान के अलाव उसके पिता परवेज और भाई अहमर खान उर्फ अमरुल, बिलाल उर्फ अफजल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के खूनीपुर में बृहस्पतिवार शाम नाली के विवाद में एलआईसी एजेंट शमीम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सपा नेता के भाई व पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी सपा नेता फरार बताया जा रहा है। उसके घर से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के अलावा दो एअर गन व एक कार बरामद किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सपा नेता अकरम और शमीम पड़ोसी हैं। उनके बीच जमीन और नाली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शमीम और उसके घरवालों पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें शमीम घायल हो गए। दो अन्य लोग भी मारपीट में मामूली रूप से जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
पेट में गोली लगने से शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शमीम की पत्नी माहेजबी की तहरीर पर अकरम खान के अलाव उसके पिता परवेज और भाई अहमर खान उर्फ अमरुल, बिलाल उर्फ अफजल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी एसबीबीएल गन 12 बोर, दो कारतूस, दो एअर गन तथा एक कार बरामद किया।