फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three arrested for fighting to Policeman in basti

दुस्साहस: मास्क के लिए टोकने पर दारोगा को मारा घूंसा, तीन गिरफ्तार

Tue, 20 Apr 2021 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 04:39 PM IST
सार

कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट के रहने वाले तीनों आरोपी, मास्क न लगाने के बाद भी दिखा रहे थे दादागिरी

विज्ञापन
three arrested for fighting to Policeman in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक पर बिना मास्क के जा रहे तीन युवकों को दारोगा की ओर से रोकना नागवार गुजर गया। तीनों ने न सिर्फ दारोगा के साथ अभद्रता की, बल्कि एक ने तो उन पर घूंसा ही जड़ दिया। छावनी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


दारोगा शंभूराम सोमवार की देर शाम छावनी बाजार में कोविड गाइडलाइन के पालन को लेकर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे। तीनों में से किसी ने मास्क नहीं लगा रखा था। रोकने पर तीनों रास्ते में ही खड़े हो गए।
विज्ञापन


रास्ते में खड़े होने और मास्क न लगाने पर टोका तो तीनों दारोगा से ही भिड़ गए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए एक ने दारोगा को घूंसा जड़ दिया और धमकाया भी। दारोगा की सूचना पुलिस टीम पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से बाइक का कागजात भी नहीं मिला। छावनी थाने में दारोगा की तहरीर पर आरोपी रवि अग्रहरी, मोहन मोदनवाल व धीरेंद्र गोस्वामी निवासी गायघाट थाना कलवारी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed