फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for Molesting and killing girl at Maharajganj

महराजगंज: बालिका के साथ गैंगरेप कर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sat, 23 Oct 2021 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Oct 2021 05:36 PM IST
सार

शराब के नशे में धुत युवकों ने बालिका को गांव के किनारे से उठाया, साक्ष्य छिपाने के लिए अंडरपास के करीब फेंक थे शव।

विज्ञापन
Three accused arrested for Molesting and killing girl at Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महराजगंज जिले के बृजनमगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका मौत की गुत्थी सुलझ चुकी है। जांच पडताल में मिले तथ्यों एवं पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बालिका के साथ गैंगरेप होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बीते 18 अक्तूबर की सुबह दस वर्षिय बालिका का शव बृजमनगंज क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। इसके बाद पुलिस ने इस प्रकरण में जांच तेज की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पूछताछ में कुछ अहम सुराग पुलिस को मिला।
विज्ञापन


इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। जिसमें बालिका के साथ गैंगरेप होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने लेहडा मंदिर के निकट मोड पर तीन युवको को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई तो घटना की पूरी जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूला

आरोपियों ने बताया कि बीते 17 अक्तूबर की शाम को तीनों युवक एक साथ शराब पीकर घूम रहे थे। इस बीच गांव के बाहर निवास करने वाली एक बालिका पर उनकी नजर पड़ी। वह कुछ बालिकाओं के साथ खेल रही थी। वहीं से तीनो युवक उसे सूनसान स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर जाने लगे तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगी।

इसके बाद युवको ने उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर गला दबाकर मार डाला, जब उसकी मौत हो गई तो साक्ष्य छिपाने की नियत से उसके शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। बीते 18 अक्तूबर की सुबह को लोगों ने शव देखा तो मामले की जानकारी हुई।

आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के कपड़े (स्कूली ड्रेस) पैंट व टॉप बरामद हुए हैं। पहले से दर्ज हत्या के मुकदमे में गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट सहित साक्ष्य छुपाने के तहत धाराओं में बढोत्तरी करते हुए उपरोक्त तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed