फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thief stolen cash from shiv temple in sahara state gorakhpur

गोरखपुर: लॉकडाउन का चोरों ने उठाया फायदा, इस जुगाड़ से उड़ा दी मंदिर से चढ़ावा की रकम

Sat, 28 Mar 2020 03:46 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Mar 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
thief stolen cash from shiv temple in sahara state gorakhpur
चोरों ने शिव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर रकम उड़ाया। - फोटो : अमर उजाला

खोराबार इलाके के सहारा इस्टेट के अंदर स्थित शिव मंदिर को शुक्रवार की चोरों ने निशाना बनाया। यहां दानपात्र का ताला तोड़कर चढ़ावा की रकम, कीमती बर्तन सब चोर उठा ले गए। बड़ी बात यह कि चोरी होने के बाद भी ना तो सहारा सिक्योरिटी को इसकी भनक लगी और ना ही पुलिस। आए दिन वारदात होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात सहारा इस्टेट के शिव मंदिर में चोरी हुई है। शनिवार की सुबह जब पुजारी पहुंचे तो देखा कि कलश व अन्य बर्तन गायब है। फिर उनकी नजर दान पात्र पर पड़ी तो उसका भी ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


सहारा इस्टेट में निजी सिक्योरिटी का हवाला देकर पुलिस गश्त को नहीं जाती है तो वहीं सिक्योरिटी वाले इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते है जिस वजह से चोरी, मारपीट जैसी घटनाएं यहां पर अब आम होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द पर्दाफाश की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed