{"_id":"60531844d83a3a6fc0788196","slug":"teenager-molested-by-two-people-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Thu, 18 Mar 2021 02:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:37 PM IST
सार
- पीड़िता नौ मार्च को पड़ोस की महिला से फोन पर उसके पति की बात कराने गई थी
- महिला की गैर मौजूदगी में उसके घर पर मौजूद गांव के दो युवकों ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के एक सप्ताह पूर्व बेलहर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ऐसा आरोप लगाते हुए बुधवार की शाम को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि नौ मार्च को दिन में तीन बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले पड़ोस के युवक ने अपनी पत्नी से बात कराने की बात कही। किशोरी मोबाइल लेकर पड़ोस की महिला के घर गई। आरोप है कि महिला अपने घर पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
उस महिला के घर पर गांव के रहने वाले दो युवक मौजूद थे। दोनों युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
इधर, दस मार्च को महिला ने अपने घर से दस हजार रुपये चोरी हो जाने का आरोप पीड़ित किशोरी पर मढ़ दिया। महिला के समर्थन में आरोपी युवकों के परिजन आ गए और किशोरी के परिजनों से मारपीट की। पीड़ित किशोरी के पिता ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। वैसे इस प्रकरण में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इसी वजह से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इधर, बुधवार को पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी विनय और राहुल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओ को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।