{"_id":"62429b000358533e45113b99","slug":"teenager-molested-by-father-of-seven-children-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सात बच्चों के पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सात बच्चों के पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी फरार
Tue, 29 Mar 2022 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:07 AM IST
सार
किशोरी के माता-पिता ने सोमवार को सहजनवां पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां सहजनवां इलाके के एक गांव में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सात बच्चों का पिता है। घटना के बाद से वह फरार है।
विज्ञापन
किशोरी के माता-पिता ने सोमवार को सहजनवां पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में शनिवार की रात करीब 10.30 बजे किशोरी किसी बात को लेकर अपने पिता के डर की वजह से अपनी बड़ी मम्मी के घर के पास सुनसान जगह पर छिपी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी दौरान शराब के नशे में आरोपी उधर से गुजरा और किशोरी को अकेला पाकर उसके मुंह को रुमाल से दबा दिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। फिर अपने घर में किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी अपनी बड़ी मम्मी के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन