फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager kidnapped on pretext of marriage in Basti

बस्ती: शादी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Nov 2021 06:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Nov 2021 06:44 PM IST
सार

बस्ती जिले में तीन अलग-अलग मामले में छेड़खानी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामलों को दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन
Teenager kidnapped on pretext of marriage in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पैकोलिया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने अपहृता की मां की तहरीर पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को उसी के गांव निवासी साहिल का साला गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के चानडाबर निवासी अख्तर शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही अपहृता को खोजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
वहीं कलवारी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली सत्रह वर्षीय किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद बेटी ने आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील हरकत, विरोध करने पर धमकाया
इसके अलावा परशुरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप गुप्ता ने अश्लील हरकत की। पीड़िता के भाई ने तहरीर में बताया है कि सात नवंबर की शाम उनकी बहन को अकेला पाकर आरोपी कुलदीप गुप्ता ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर अपने साथ गलत नीयत से ले जाने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो अपशब्दों व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed