{"_id":"5f717d848ebc3e9c021673a1","slug":"teacher-nivedita-murder-case-news-update-one-man-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका हत्याकांड: एक युवक को पुलिस ने उठाया, डेविना के घर के इर्द-गिर्द दिखते थे पकड़े गए युवक और उसके साथी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षिका हत्याकांड: एक युवक को पुलिस ने उठाया, डेविना के घर के इर्द-गिर्द दिखते थे पकड़े गए युवक और उसके साथी
Mon, 28 Sep 2020 11:37 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
इसी जगह पर हुई थी शिक्षिका डेविना मेजर की हत्या।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शिक्षिका डेविना मेजर हत्याकांड में पुलिस ने तिवारीपुर इलाके के एक और युवक को हिरासत में लिया है। वह और उसके साथी अक्सर शिक्षिका के घर के इर्द-गिर्द दिखता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
खबर है कि पकड़े गए युवक के साथियों की लोकेशन प्रदेश के बाहर मिल रही है। पुलिस ने उनके कुछ करीबियों को भी उठाया है। इसके अलावा एक टीम उनकी तलाश में लोकेशन वाली जगह पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
शिक्षिका डेविना मेजर उर्फ निवेदिता की हत्या हुए अब एक सप्ताह बीत गया है। प्रॉपर्टी विवाद, लूट और रकम की लेन-देन के विवाद में वारदात की बिंदू पर जांच कर रही पुलिस को अभी तक ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जिससे पता चले कि हत्या क्यों और किसने की-कराई ?
विज्ञापन
पुलिस अन्य वजहों पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने तिवारीपुर इलाके के एक युवक और उसके दोस्त के परिवारवालों को उठाया है। युवक और उसके दोस्त का लोकेशन अक्सर शिक्षिका के घर के आसपास मिलता था।
हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। इस आधार पर पुलिस ने उसके साथियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षिका की बेटी को भी कुछ युवकों की फोटो दिखाई गई है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।