फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SWAT team arrests three animals smugglers in kushinagar

स्वॉट टीम को मिली कामयाबी: कुशीनगर में कंटेनर से मुक्त कराए गए 12 पशु, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 05:38 PM IST
सार

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में पकड़ा गया कंटेनर, पुलिस तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी।

विज्ञापन
SWAT team arrests three animals smugglers in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार से स्वॉट टीम ने शनिवार को सुबह पशुओं से भरा एक कंटेनर पकड़ा, जिसमें 12 गोवंशीय पशु लदे थे। साथ में तीन तस्कर भी पकड़े गए, जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस इन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

 
स्वॉट टीम को शनिवार की सुबह जोकवा बाजार से होकर पशुओं से भरे कंटेनर के गुजरने की सूचना मिली। स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा जोकवा बाजार ओवरब्रिज के निकट एनएच पर वाहनों की तलाशी लेने लगे, तभी यह कंटेनर पहुंचा।
विज्ञापन


कसया की तरफ से आए इस कंटेनर में सवार तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे। उनमें तीन तस्करों को स्वॉट टीम ने पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला। कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें 12 गोवंशीय पशु मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वॉट टीम कंटेनर और पशुओं को कब्जे में लेकर तस्करों को अपने साथ लेती चली गई। इस टीम में हेड कांस्टेबल मुबारक खां, अशोक कुमार सिंह आदि शामिल थे।

तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम और गोवंश निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed