{"_id":"6012bff98ebc3e3195368c99","slug":"student-loses-rs-22-lakh-in-greed-to-get-admission-in-mbbs-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एमबीबीएस में दाखिला पाने के लालच में छात्र ने गंवाए 22 लाख रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: एमबीबीएस में दाखिला पाने के लालच में छात्र ने गंवाए 22 लाख रुपये, मामला दर्ज
Thu, 28 Jan 2021 07:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:15 PM IST
सार
- कर्नाटक के जालसाज के खिलाफ गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज किया
- मैनेजमेंट कोटा से दाखिला पाने के चक्कर में हुई जालसाजी, वापस दिए चेक बाउंस
विज्ञापन
MBBS
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर में मैनेजमेंट कोटा से एमबीबीएस में दाखिला पाने के लालच में एक युवक ने 22 लाख रुपये गंवा दिए। दाखिला ना होने पर रुपये वापस मांगने पर जालसाज ने चार चेक दिया जो बाउंस हो गए। पीड़ित ने केस दर्ज करने को कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर गोरखनाथ पुलिस जालसाजी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ, आजादनगर के पचपेड़वा के रहने वाले नंदकिशोर चौहान विदेश में नौकरी करते हैं। उनकी जान पहचान कर्नाटक, विधागिरी धारवाड़, रजतगिरी के हनुमतनगर निवासी श्रीधर बी भजंत्री से है।
विज्ञापन
नंदकिशोर की पत्नी विंध्यवासिनी देवी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि एक साल पहले श्रीधर बी भजंत्री ने मैनेजमेंट कोटा से उनके बेटे विकास चौहान का दाखिला एमबीबीएस में कराने का झांसा दिया। बातों में आकर उन लोगों ने श्रीधर के बताए खाते में रुपये भेज दिए। लेकिन बेटे का दाखिला एमबीबीएस में नहीं हुआ। रुपये वापस मांगने पर श्रीधर टाल मटोल करने लगे।
विज्ञापन
दबाव बनाने पर 22 लाख रुपये के चार चेक दिए, जिसे खाते में डाला गया तो पता चला कि खाते में रुपये नहीं है। इसकी जानकारी श्रीधर बी भजंत्री को दी गई तो उन्होंने भरोसा दिया कि रुपये लौटा देंगे। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं दिए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।