{"_id":"600544c4c7c7cb3bd4062959","slug":"story-of-women-history-sheeter-geeta-tiwari-and-rinki-goshwami-of-up-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की इन महिला हिस्ट्रीशीटरों के कारनामे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए क्यों रखा अपराध की दुनिया में कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी की इन महिला हिस्ट्रीशीटरों के कारनामे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए क्यों रखा अपराध की दुनिया में कदम
Mon, 18 Jan 2021 02:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
महिला गैंगस्टर गीता तिवारी व बदमाश रिंकी।
- फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की उन दो महिला गैंगस्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे उलझने में पुलिस कर्मचारी भी डरते थे। बता दें कि जिले के हिस्ट्रीशीटरों की सूची में पहली महिला गैंगस्टर गीता तिवारी व बदमाश रिंकी गोस्वामी का नाम शामिल है। इन दोनों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कि सात जनवरी को जिले की पहली महिला गैंगस्टर गीता तिवारी का हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद अब पुलिस ने गगहा इलाके की महिला बदमाश रिंकी गोस्वामी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। आरोप है कि रिंकी पशु तस्करों का गिरोह चलाती है। पशु तस्करी के कई मामलों में नाम उजागर होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जेल के एक बंदी रक्षक का चार पहिया वाहन इस्तेमाल करने वाली रिंकी पर कार्रवाई का आदेश एसएसपी ने दिया था।
जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के कहला गांव की निवासी रिंकी गोस्वामी के खिलाफ वर्ष 2017 से मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, साजिश रचने, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत छह केस दर्ज हैं। आरोप है कि रिंकी गोस्वामी उर्फ रिंकू पशु तस्करों के साथ मिलकर गिरोह का संचालन करती है।

दरोगा पर किया था जानलेवा हमला
पुलिस के मुताबिक, रिंकी का पति विदेश में रहकर कमाता है। रिंकी का बिहार निवासी तस्कर अजय यादव से सीधा संपर्क है। जेल में तैनात एक बंदी रक्षक की कार से चलने वाली रिंकी से उलझने में पुलिस कर्मचारी भी बचते थे। कार्रवाई करने पर रिंकी ने गगहा के एक कांस्टेबल को निलंबित कराने की धमकी भी दी थी।
वर्ष 2017 में रिंकी ने कौड़ीराम में तैनात एक दरोगा पर जानलेवा हमला किया था। घटना तब हुई जब रिंकी तस्करी के पशु ले जा रही थी। दरोगा ने रोका तो उनपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।
जिले की दूसरी महिला हिस्ट्रीशीटर बनी रिंकी
तिवारीपुर इलाके की गीता तिवारी की भी हिस्ट्रीशीट खुली है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गीता तिवारी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भिजवाया है। गीता को जिले की पहली हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। अब हिस्ट्रीशीटरों की सूची में एक और महिला बदमाश रिंकी गोस्वामी का नाम दर्ज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर के सूर्य विहार कॉलोनी निवासी गीता तिवारी पर हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं। गीता जिले की पहली महिला गैंगस्टर है। गीता पर वर्ष 2019 में कोतवाली, गोरखनाथ और तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई में गीता को जेल भेजा गया था। जमानत मिलने पर उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बता दें कि शादी से पहले गीता संवासिनी गृह में रहती थी। हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े शिवकुमार तिवारी से उसकी शादी तत्कालीन डीएम ने कराई थी। शिवकुमार उस समय समाजसेवी था। बाद में वह स्मैक की तस्करी करने लगा। चार साल पहले शिवकुमार की मौत हो गई तो उसके सभी धंधे को गीता ने संभाल लिया। चोरी के मामलों में जेल गई और घर पर अपराधियों का आना-जाना शुरू हुआ तो पुलिस ने गैंगस्टर लगाकर जेल भेज दिया।
बताते हैं कि शिवकुमार से शादी के बाद गीता आर्केस्ट्रा का संचालन करने लगी थी। तब शिवकुमार पत्नी गीता के साथ कोतवाली इलाके में किराए के मकान में रहता था। करीब दस साल पहले गीता के घर पर छापा पड़ा तो पांच अपराधी पकड़े गए थे। इस मामले में पहली बार गीता जेल गई थी।
इसके बाद शिवकुमार को हिंदू युवा वाहिनी से निकाल दिया गया। शिवकुमार कहां से आया था इसकी जानकारी किसी को नहीं है। राजाघाट इलाके में वह किराए का कमरा लेकर रहता था। इसी दौरान समाजसेवा करने लगा। हियुवा से निकाले जाने के बाद वह कोतवाली इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगा और तत्कालीन डीएम के संपर्क में आने के बाद उसकी शादी गीता से हो गई।