फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smugglers throw stones at police team in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में तस्करों ने पुलिस टीम पर फेंके ईंट-पत्थर, एसओ हुए घायल

Fri, 01 Jan 2021 07:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 07:12 PM IST
सार

  • पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को दो जगह तोड़ा
  • मुडियारी बागीचे के पास ट्रक छोड़ कर भागे गए

विज्ञापन
Smugglers throw stones at police team in Sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात बस्ती की ओर से बिहार ले जाए जा रहे पशुओं से लदे ट्रक का पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें धनघटा एसओ को मामूली चोटें आई है।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र के मुडियारी गांव के दक्षिण बागीचे के पास ट्रक को खड़ा करके तस्कर भाग गए। ट्रक में लदे 15 गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराते हुए गो आश्रय केंद्र बेलराई को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी के पास बृहस्पतिवार की रात हेड कांस्टेबल संतोष सिंह व राम चंदर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान बस्ती के कलवारी की तरफ से गुजरे पशु लदे ट्रक को रोकने का प्रयास किया। चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस कर्मियों ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ट्रक के पीछे चल रहे स्कार्पियो सवार ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। पुलिस से खुद को घिरता देख गो तस्कर शनिचरा बाजार के निकट से ट्रक को घुमा लिए। गो तस्कर ट्रक को शिवबखरी गांव में घुसा दिए।

 

ट्रक छोड़कर भागे चालक

गांव निवासी बिंदु सिंह की बाउंड्रीवाल को गिराते हुए पौली तिराहे पर पहुंचे। इसी बीच एसओ धनघटा भी पहुंच गए और पुलिस चौकी पौली पर सहयोगियों के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किए। तस्करों ने बैरियर को तोड़ते हुए महुली मार्ग की तरफ भागने लगे।

तस्करों ने महुली क्षेत्र के पुलिस चौकी शनिचरा बाबू के बैरियर को भी तोड़ दिया। तस्कर जब पुलिस ने घिरने लगे तो ईंट-पत्थर फेंकने लगे। एक ईंट एसओ आरके गौतम के हाथ पर लगी जिससे उनको मामूली चोटें आई।

इधर सूचना पर एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह भी अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ तस्करों का पीछा किए तो तस्कर ट्रक को लेकर बंधे के रास्ते मुड़ियारी गांव की ओर भाग निकले। आगे सड़क खत्म होने से तस्कर वहीं ट्रक छोड़ कर भाग गए।

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि 15 पशु बरामद किए गए हैं। तस्कर पशुओं को बिहार की ओर से ले जा रहे थे। अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बरामद गोवंशीय पशुओं को बेलराई गो आश्रय केंद्र को सौंप दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed