{"_id":"61338c1c8ebc3e88a07eca01","slug":"six-year-old-girl-molested-by-young-man-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रिश्तेदारी में रह रहे युवक ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: रिश्तेदारी में रह रहे युवक ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Sep 2021 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:39 PM IST
सार
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक ने छह साल की बच्ची को फुसला लिया और उसे वहां से दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बच्ची घर पहुंची तो पूछताछ में उसने युवक की गंदी हरकत के बारे में बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बेटी के साथ रिश्तेदारी में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार की रात में दुष्कर्म किया। घर के बगल में हो रहे एक कार्यक्रम को देखने गई बच्ची के साथ इस तरह के घटना की जानकारी से परिजन सन्न रह गए। शुक्रवार को पूरे दिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मेडिकल व बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी।
गुरुवार की रात में एक गांव में किसी पारिवारिक आयोजन में डीजे बज रहा था। एक घर की छह साल की बेटी भी यह सब देखने चली गई। वहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भौवापार गांव का रहने वाला झीनक (20) भी आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक ने छह साल की बच्ची को फुसला लिया और उसे वहां से दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बच्ची घर पहुंची तो पूछताछ में उसने युवक की गंदी हरकत के बारे में बताया।
परिजन आरोपी को खोजने निकले लेकिन वह नहीं मिला। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसने शुक्रवार को ही पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार की सुबह डॉयल 112 नंबर पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
वहीं खोराबार एसओ राहुल कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने शनिवार की सुबह सूचना व तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी झिनक (20) के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सा एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को काफी देर होने के चलते मेडिकल जांच व पीड़िता का कलमबंद बयान नहीं दर्ज कराया जा सका।